Categories: ख़ास

Haryana Toll Tax Free List 2023: इन लोगों को नहीं देना पड़ता टोल टैक्स, जानिए कोन हैं ये VIP?

देश की विभिन्न-विभिन्न सड़कों, हाईवे और एक्सप्रेस वे पर टोल लेने के लिए टोल टैक्स लगे रहते हैं। यह सभी टोल अच्छी सड़कों और यातायात को सुगम बनाने के लिए आने जाने वाले लोगों से टैक्स वसूला जाता हैं। हालांकि भारत में काफी ऐसे भी लोग है, जिन्हें टोल टैक्स नहीं भरना होता है। बता दे कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Union Road Transport and Highways Minister) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) नेटोल टैक्स के ऊपर एक बड़ी घोषणा की हैं। केंद्र सरकार ने एक गाइडलाइन जारी की है। जिस में यह बताया गया है कि किन-किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है। टोल टैक्स छूट का फायदा मिलने वाली की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के जरिए आपको यह पता चल जायेगा कि भारत में किन-किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है।है। टोल टैक्स नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authority of India -NHAI) के द्वारा वसूला जाता है

 

इन लोगों को नहीं देना पड़ता टोल टैक्स

1. भारत के राष्ट्रपति

2. प्रधानमंत्री

3. मुख्य न्यायाधीश

4. उपराष्ट्रपति

5. राज्य के राज्यपाल

7. संघ के कैबिनेट मंत्री

8. सुप्रीम कोर्ट के जज

9. लोक सभा के अध्यक्ष

10. संघ राज्य मंत्री

11. राज्य के मुख्यमंत्री

12. केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल

13. किसी राज्य की विधान सभा के अध्यक्ष

14. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

15. किसी राज्य की विधान परिषद के अध्यक्ष

16. भारत सरकार के सचिव

17. संसद सदस्य

18. आर्मी कमांडर

19. वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ

20. संबंधित राज्य के भीतर एक राज्य सरकार के मुख्य सचिव

21. किसी राज्य की विधान सभा के सदस्य

22. राजकीय यात्रा पर विदेशी गणमान्य लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होता है।

 

दोपहिया वाहन को नहीं देना पड़ता टोल

आपको बता दे कि दोपहिया वाहन खरीदते समय ही ग्राहकों से रोड टैक्स ले लिया जाता है। यानी की दोपहिया वाहनों को टोल नहीं देना पड़ता, जब कि चार पहिया वाहनों को देना पड़ता है टोल। अगर आप भी टोल टैक्स से संबंधित जानकारी लेना चाहते है, तो आप SMS के जरिए ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से TIS < Toll Plaza ID टाइप करके 56070 नंबर पर मैसेज भेजना है। SMS करते ही टोल टैक्स की रेट लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी

 

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago