हरियाणा के इस शख्स ने अपने घर की छत पर किया कुछ ऐसा, आज चारों ओर हो रही है चर्चा

इस बड़ते पॉल्यूशन को देखते हुए लोगों में प्रकृति प्रेम बहुत बढ़ रहा है। अब लोग पौधे लगाने के लिए जागरूक हो रहे हैं। और जो लोग जागरूक नहीं हो रहें हैं उनको जागरूक करने के लिए सरकार नए नए कार्यक्रम चला रहीं हैं। जिसके तहत लोग पेड़-पौधे लगा रहे हैं।

कई जगह तो सरकार के इस कार्यक्रम ने लोगों को इस क़दर जागरूक किया है कि उन्हें इतना प्रकृति प्रेमी बना दिया है कि वे अब नीचे ज़मीन पर नहीं बल्कि घर की छत पर पेड़-पौधे लगाने लगे हैं।

एक ऐसे ही प्रकृति प्रेमी हैं हरियाणा के करनाल जिले के रामनिवास, जिन्होंने घर में पेड़-पौधे लगाने की जगह न मिलने पर घर की छत पर ही पेड़-पौधे लगा कर उसे सुंदर से बगीचे में बदल दिया। अब उनके इस बगीचे को देखने के लिए देश भर से प्रकृति प्रेमी आ रहें हैं।

बातचीत करनें पर रामनिवास ने बताया कि,”उनके इस बगीचे में उन सभी पेड़, पौधे और फूलों की प्रजातिया है जो
विलूप्त हो रहीं हैं। उन्होने इन प्रजातियों को विलूप्त होने से बचाने के लिए छत पर अपने बगीचे में लगा लिया है। बता दें कि इन विलूप्त होने वाले पौधों के एक या दो गमले नहीं है बल्कि 5 हज़ार गमले है।इन 5 हज़ार गमलों में अलग अलग तरह की सब्जियां और फूलों के पौधे हैं। जो लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए है।ये जगह प्रकृति प्रेमियों को एक अलग ही सुकून देती है।

जानकारी के लिए बता दें कि रामनिवास को बचपन से ही प्रकृति से बहुत प्यार रहा हैं। शुरूवात में जब उन्हें घर में कहीं पेड़ पौधे लगाने की जगह नहीं मिली तो उन्होंने घर की छत पर ही आठ गमलों को लगा लिया था। जिसके बाद और पेड़ पौधे लगाते रहें और आज अलग अलग तरह के पूरे 5 हजाए पौधे उनकी छत पर मौजूद हैं।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago