Homeजिलाकुरुक्षेत्रहरियाणा सरकार इस जिले में चलाएगी मछली पालन को लेकर 10 दिन...

हरियाणा सरकार इस जिले में चलाएगी मछली पालन को लेकर 10 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम, यहां जानें इस प्रशिक्षण से जुड़ी सारी जानकारी

Published on

हरियाणा में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार नई नई योजनाएं चला रही हैं, ताकि कोई भी युवा बेरोजगार न रहें। इन्हीं योजनाओं के चलते हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में मछली पालन को लेकर 10 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं।

इस अवसर पर मत्स्य किसान विकास एजेंसी,कुरुक्षेत्र के
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र ने 10 दिवसीय प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि,” बेरोजगार युवाओं के विभाग द्वारा 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग द्वारा आने वाली 23 जनवरी से 2 फरवरी 2023 तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं के बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है।इन योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीण पंचायती जगहों के तालाबों को पट्टे पर लेकर मछली पालन का कार्य करने पर विभाग पहले साल की पट्टा राशि खर्च पर 80 हजार प्रति हेक्टेयर दिया जाएगा। इसके साथ ही 2 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए भी विभाग एक लाख रुपए देगा।

इसके अलावा विभाग दूसरे साल और आने वाले वर्षो की पट्टा राशि पर भी 25 फ़ीसदी की दर से अनुदान देगा। इतना ही नहीं अधिसूचित पानियों में मछली पकड़ने के नीलामी पर भी नीलामी राशि का 50 फ़ीसदी अनुदान के रूप में दिया जाएगा।

इसके साथ ही आपकों बता दें कि अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के मत्स्य किसानों द्वारा जाल खरीदने पर भी 50 फ़ीसदी का अनुदान दिया जाएगा। वहीं निजी भूमि में मछली पालन का कार्य करने पर एक हैक्टेयर क्षेत्र इकाई 60 फ़ीसदी की दर से अनुदान राशि दी जाएगी।

अगर आप इस प्रशिक्षण से जुड़ी और अधिक जानाकारी पाना चाहते हैं तो आप जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय ज्योतिसर या मोबाइल नंबर 8059782782 व 8059069390 पर संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...