हरियाणा के सबसे फैमस सूरजकुंड मेले में अगर लेना चाहते हैं हुक्के के मज़े तो ज़रूर जाएं इस जगह पर

हर साल की तरह इस साल भी हरियाणा का सबसे फैमस सूरजकुंड मेला जल्द ही 3 फरवरी से शुरू होने वाला है। इस बार हरियाणा में 36वा सूरजकुंड अंतरराष्‍ट्रीय हस्‍तशिल्‍प मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में आपकों देश की ही नहीं बल्कि विदेश की भी संस्‍कृति देखने को मिलेंगी।

इस साल सूरजकुंड मेला 3 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस बार हरियाणा का अपना घर भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। इस घर का विस्तार वीआइपी गेट के पास किया जाएगा। यहां पर अर्जुन का पेड़ भी है। इसलिए इस जगह पर चौपाल बनाई जाएगी, इस चौपाल पर आपको पगड़ी बांधने के साथ ही हुक्का गुड़गुड़ाने का भी मौका मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि अपना घर हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से बनाया जाएगा। इसे इसकी पुरानी जगह मुख्य चौपाल से हटा के इस नई जगह पर बनाया जा रहा हैं। अब पुरानी जगह पर आपकों कलाकारों के लिए ग्रीन रूम देखने को मिलेगा। अब आपको वीआईपी गेट से प्रवेश करते ही हरियाणा का अपना घर देखने को मिलेगा।

इसी के साथ आपको बता दें कि इस बार मेले की थीम नार्थ ईस्ट के आठ राज्य की होगी। ये राज्य हैं असम, अरुणाचल, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और सिक्किम। इसके अलावा मेले में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से जुड़े कई देश भी पार्टनर कंट्री के रूप में सहभागी बनेंगे।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago