Categories: ख़ास

Trending News: जिसके साथ बितानी थी जिंदगी उसको केक की वजह से देगी तलाक

पत्नी पत्नी का रिश्ता सबसे अलग और सबसे खास होता है। मोज मस्ती, प्यार के साथ साथ रिश्ते में नोक झोंक और टकरार भी होता है। और सभी का यही मानना है कि जहां प्यार वही टकरार है। लोग खुद को खुशनसीब मानते है अगर उनकी शादी उनके मनपसंद शख्स से हो तो। लेकिन एक किस्सा आज सुनना वाले है जिसमे अपनी पसंद के शख्स को जीवनसाथी बनाया भी लेकिन अगले दिन ही ले लिया डायवोर्स। जानिए ये पूरा अजीबो गरीब किस्सा।

दूल्हे पर क्यों भड़की दुल्हन?

एक रिश्ता जो सही से शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया बस दूल्हे की एक हरकत की वजह से। दूल्हे ने जो किया उससे दुल्हन ना सिर्फ नाराज हुई बल्कि इतना गुस्सा हो गई की डायवोर्स लेने की बात कर दी। दूल्हे ने अपनी हरकत के लिए दुल्हन को बहुत मनाने की कोशिश लेकिन दुल्हन की आत्मसम्मान को उस हरकत पर बहुत ठेस पहुंची।

आपको बता दे दुल्हन ने बताया कि कुछ साल पहले दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन जिम्मेदारियां दोनो आधी आधी बाटेंगे। दोनो की शादी क्रिसमस से पहले हुई थी लेकिन अब उनका तलाक हो जाएगा। इस बात को दुल्हन ने खुद स्टेट कॉम. पर बताया है। जिसके साथ दुल्हन ने जिंदगी बिताने का सोचा था उसी के साथ नफरत कर बैठी।

केक ने किया कलेश

अब आपको बताते है आखिर दूल्हे ने ऐसा किया क्या जिसकी वजह से दुल्हन ने इतना बड़ा तमाशा खड़ा किया। दरअसल शादी के बाद रिसेप्शन पर दुल्हन ने दूल्हे से एक शर्त रखी थी कि कोई भी उसके गाल पर केक ना लगाए। लेकिन दूल्हे ने ना केवल केक गाल पर लगाया बल्कि पूरा केक सिर के अंदर ही डाल दिया।

इस हरकत से वहां पर मौजूद सभी लोग दुल्हन पर हंसने लगे और दुल्हन अपमानित महसूस करने लगी और अगले दिन ही तलाक की डिमांड कर डाली। इस पोस्ट को महिला ने रेडिट पर भी शेयर किया है। जहां लोगों ने दूल्हे की हरकत पर हैरानी जताई है। यूजर्स ने कहा कि केक को नाक पर लगाना तो ठीक था, लेकिन केक के अंदर सिर रखकर पत्नी की बेइज्जती की। वहीं एक शख्स ने कमेंट में लिखा कि शर्त तोड़ने की इतनी बड़ी सजा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago