Homeजिलाकरनालहरियाणा रोडवेज मे अब इस नए तरीके से मिलेंगी टिकट, यहां जानें...

हरियाणा रोडवेज मे अब इस नए तरीके से मिलेंगी टिकट, यहां जानें क्या होगा नया तरीका

Published on

हरियाणा सरकार रोड़वेज बसों में यात्रियों के सफ़र को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए आए दिन कोई ना कोई नए बदलाव कर रही है। ताकि यात्री बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा कर सकें।इसलिए अब आने वाले दिनों में यात्रियों को रोड़वेज बसों में ई टिकिटिंग की सुविधा मिलेगी।

इस ई टिकटिंग की नई परियोजना से यात्रियों के साथ ही हरियाणा रोडवेज को भी लाभ मिलेगा। बता दे कि फ़िलहाल करनाल डिपो में 20 ई-टिकटिंग की मशीनें आ चुकी है, जिन से रोजाना काम किया जा रहा हैं।रोजाना काम करनें में किस तरह की दिक्कत आ रही हैं, इसकी जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।

इस योजना को इस लिए शुरू किया जा रहा हैं, क्योंकि कई बार बस में टिकट काटने के दौरान कंडक्टर हेरा फेरी करते हैं। इन्हीं हेरा फेरी को रोकने के लिए इस ई टिकटिंग सिस्टम को लागू किया जा रहा हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा भारत का पहला ऐसा राज्य बनेगा, जहा पर रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम होगा।

इस अवसर पर रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि,”फिलहाल सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के लिए सिर्फ छह डिपो का चयन किया है। जिसमें करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी, सिरसा और चंडीगढ़ डिपो शामिल हैं। यहां पर सफ़ल परीक्षण होने के बाद धीरे धीरे इसे पूरे हरियाणा में लागू कर दिया जाएगा।”

इसी के साथ उन्होंने बताया कि,”करनाल डिपो से रोजाना 20 ई-टिकटिंग मशीनें से काम किया जा रहा हैं। कुछ रूटों पर किराए को लेकर विवाद है, जिसके लिए मुख्यालय ने कमेटी गठित कर दी है। कमेटी अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी।जिसके बाद सभी रूटों पर ई-टिकटिंग सिस्टम लागू कर दिया जाएगा।”

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...