Homeख़ासहरियाणा के इस जिले में बनेगी ग्लोबल सिटी, यहां जानें कैसी होगी...

हरियाणा के इस जिले में बनेगी ग्लोबल सिटी, यहां जानें कैसी होगी ये सिटी

Published on

देश को विकसित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, इन्हीं प्रयासों के तहत सरकार आए दिन नए नए प्रोजेक्ट ला रही है। ताकि आने वाले कुछ सालों में देश पूरी तरह से विकसित हो जाए। इन्ही प्रोजेक्टों के तहत सरकार हरियाणा की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाले गुरुग्राम मे ग्लोबल सिटी बना रहीं हैं।

इस ग्लोबल सिटी को दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की निगरानी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्वयं कर रहे हैं। बता दें कि इस ग्लोबल सिटी के प्रोजेक्ट के लिए बीते शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुग्राम में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की जमीन पर ग्लोबल सिटी बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।

यह ग्लोबल सिटी प्रदेश का एक अद्भुत प्रोजेक्ट है, क्योंकि इसमें शहर के अंदर एक अलग शहर होगा। इस ग्लोबल सिटी में दुबई और सिंगापुर की तरह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इस सिटी की 1008 एकड़ में 900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक़ इस ग्लोबल सिटी को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि, इसमें बनने वाली बिल्डिंग एक दम आइकोनिक बिल्डिंग होंगी।

ये होंगी इस ग्लोबल सिटी की सुविधाएँ

गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से मानेसर जाने वाला मेट्रो रूट ग्लोबल सिटी से होकर गुजरेगा।

इंटर सिटी और सिटी बसों को भी ग्लोबल सिटी से कनेक्ट किया जाएगा।

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के तहत सेमी हाई स्पीड ट्रेन की कनेक्टिविटी होगी।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे से इस क्षेत्र को जोड़ा जाएगा।

ग्लोबल सिटी में 300 प्रतिशत एफएआर का प्रविधान करने का प्रस्ताव है।

इस प्रोजेक्ट को HSIIDC तैयार करेगी।

इसमें स्कूल, अस्पताल, उद्योग जैसी कुछ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...