हरियाणा बना पहला ऐसा राज्य जिसने पंचायतों के अधिकारों में की बढ़ोतरी, विकास कार्य करवाने की भी दी शक्तियां

हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन चुका है, जिसने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों को जनता के लिए विकास कार्य करने हेतु एक रुपये से लेकर करोड़ों रुपये तक खर्च करने की शक्तियां भी दी है।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने प्रदेश के फतेहाबाद में आयोजित एक सम्मान सम्मेलन को
संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा कि,”जनता ने उन्हें जिन उम्मीदों पर चुनकर भेजा है,वह उन उम्मीदों पर खरा उतरे। वह अपनी जिम्मेदारी दिखाते हुए गांवों के विकास के लिए काम करें।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,” हरियाणा में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शक्तियां दी गई है। इस से पहले मौजूदा गठबंधन की सरकार ने उन शक्तियों और अधिकारों को नीचले स्तर रखा हुआ था। लेकिन अब ये युग परिवर्तन का हैं, अब तकनीक का इस्तेमाल करके विकास परियोजनाओं को ठीक ढंग से लागू किया जा रहा हैं। ई-टेंडर एक पारदर्शी और जवाबदेही प्रणाली है।”

उन्होंने यह भी बताया कि,” 3800 सरपंचों में से 3150 सरपंचों ने इस ई-टेंडर प्रणाली पर सहमति जताई है।अब जल्द ही पंचायतों को पर्याप्त फंड उपलब्ध करवा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी। ताकि जल्द से जल्द शहरो गांव का विकास हो सके।”

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago