हरियाणा के कैदियों ने जेल में किया कुछ ऐसा कि,आज सारे प्रदेश में फैला रहे हैं अपने काम की महक

आज के समय में हरियाणा की जेले पूरी तरह से बदल चुकी हैं, कैदियों को अच्छा खाना दिए जानें के साथ ही उनसे अच्छे काम भी कराए जा रहे हैं। ताकि उनके उनके अंदर कुछ अच्छे बदलाव आए। उन से पैट्रोल पंप पर पैट्रोल भरने जैसे काम से लेकर जेल में फूलों की खेती कराने जैसा काम करवाया जाता हैं।

बता दें कि इस समय प्रदेश के 9 डिस्ट्रिक की 9 जेलों, शुगर मिलों और सरकारी कार्यालयों में और कहीं के फूल नही बल्कि जींद की जेल में कैदियों द्वारा तैयार किए रंग-बिरंगे फूल ही अपनी महक फैला रहें हैं। जिंद की जेल में कैदियों ने अब तक 11 किस्म के फूलों के एक लाख से भी ज्यादा पौधे तैयार किए हैं।

फूलों की इन किस्मों में गुलाब, गजेनिया, स्टॉक पर्पल, कैलेनडूला जैसी किस्में शामिल हैं। इन तैयार किए गए पौधो को अलग अलग जगहों पर भेजा जा चुका है। इसके साथ ही इन फूलों की महक से जेल का भी वातावरण बदल जाता हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कैदियों से जेल में काम कराया जाता हैं,इस काम के बदले उन्हे मेहनताना दिया जाता हैं।

सब कामों से अलग हट कर चार साल पहले जींद की जेल में फूल की खेती शुरू की गई थी,लेकिन उस समय इसकी गति धीमी थीं। पर जब से जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने यहां ज्वाॅइन किया और फूलों की अलग अलग किस्मों की खेती करने का प्लान किया है, जबसे ही कैदियों ने लगभग एक लाख से ज्यादा फूलों की पौध तैयार करके अलग-अलग जगहों पर भेज दी है।

इस बारे में जिला कारागार अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि,” बंदियों से अलग-अलग किस्म के फूलों की पौध तैयार करवाई जा रही हैं। परिसर को हरियाली युक्त रखने पर फूलों की खुशबू से बंदियों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि वह तनाव मुक्त रहकर अपनी सजा पूरी कर सकें। इससे बंदियों में सकारात्मकता भी आती है।”

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago