इस बार गणतंत्र दिवस के समारोह में ख़ास तरीके से दिखेंगी हरियाणा की झलक,देखने को मिलेगा ये सब

इस बार गणतंत्र दिवस का समारोह ख़ास होने वाला है, क्योंकि इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की थीम पर हरियाणा की भगवान श्री कृष्ण की विराट स्वरूप की झांकी को दिखाया जाएगा।

बता दें कि लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के समारोह के लिए हरियाणा की झांकी का चयन किया है। इस से पहले खेलों में राज्य की उपलब्धियों को देखते हुए ‘खेलों में नंबर वन हरियाणा’ की थीम पर झांकी का चयन हुआ था।लेकिन इस बार संस्कृति और सभ्यता की एक पहचान बनाते कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की थीम पर हरियाणा की भगवान श्री कृष्ण की विराट स्वरूप की झांकी को दिखाया जाएगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने बताया कि,” पवित्र नदी सरस्वती के तट पर, वेदों और पुराणों की रचना और संकलन किया गया था। लगभग 5,159 साल पहले महाभारत युद्ध के पहले दिन, श्रीमद्भगवद् गीता का शाश्वत संदेश भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में अर्जुन को दिया था, जभी से कुरुक्षेत्र की पहचान गीता के जन्मस्थान के रूप में की गई है।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,”सेल 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र का दौरा किया था, तब उन्होंने कहा था कि कुरुक्षेत्र को गीता के स्थान के रूप में मान्यता देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।इसी सोच को मूर्त रूप देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में गीता की जन्मभूमि को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है और इस श्रंखला के तहत देश-विदेश में ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का भी आयोजन किया जा चुका है।”

बता दें कि हरियाणा की ये झांकी गणतंत्र दिवस की इस परेड में पूरी दुनिया को श्रीमद् भगवद गीता का एक अमर संदेश देगी। इस झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में सेवा करते और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया जाएगा।इस झांकी में विराट स्वरूप में भगवान विष्णु के नौ सिर है, जिसमें अग्नि, नरसिंह, गणेश, शिव, विष्णु, ब्रह्मा, अश्विनी कुमार, हनुमान और परशुराम हैं, जो बाएं से दाएं क्रम में हैं।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago