इंडियन टीम के ये टॉप 5 क्रिकेटर्स जिन्होंने शराब को दूर से कहा टाटा, बाय-बाय!

भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में अपने बहुत सारी बातें जानी होगी लेकिन कभी ये बात नही जानी होगी की क्या भारतीय टीम में ऐसे भी खिलाड़ी है जो शराब का सेवन नही करते? तो जी हां ऐसी खिलाड़ी है और उन्ही पांच खिलाड़ियों के बारे में आज आपको बताने जा रहे है…

गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज लेकिन फिलहाल राजनीति ने एक्टिव गौतम गंभीर उन क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने कभी शराब नहीं पी। गौतम गंभीर ने 2003 से 2016 तक भारत के लिए क्रिकेट खेलते हुए कई शानदार पारियां खेली हैं। 2011 विश्व कप में गौतम गंभीर की 97 रनों की शानदार पारी को कौन भूल सकता है।

भुवनेश्वर कुमार

लिस्ट में दूसरा नाम है भुवनेश्वर कुमार का, इन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी शराब या धूम्रपान का सेवन नही किया। आपको बता दे भुवनेश्वर भारतीय टीम से फास्ट बोलर है। इनकी एक खासियत है कि ये दोनो तरफ से बॉल को स्विंग कर सकते है। इनके इसी टैलेंट की वजह से मैच में कई बार विजय हासिल हुई है।

महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में तीसरा नाम आ जाता है सबके फेवरेट खिलाड़ी धोनी का। अपोजिट टीम की छक्के छुड़ाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने जीवन में कभी भी शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। टीम इंडिया को जीत दिलाने में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी काफी सफल रही है। इनके टैलेंट और क्वालिटी से अक्सर जीत हासिल हुई है।

युजवेंद्र चहल

इस लिस्ट में चौथा नाम युजवेंद्र चहल है। खबरों से दूरी बनाए रखने वाले शांत स्वभाव के युजवेंद्र चहल जब भी ग्राउंड पर उतरते है तो अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बाजी ही पलट देते है। युजवेंद्र चहल को शराब से इतनी नफरत है कि आज तक उन्होंने इसे छुआ भी नहीं है। उनका मानना है कि शराब जैसी चीजें खिलाड़ियों के लिए नहीं बनी हैं।

अजिंक्य रहाणे

इस लिस्ट में पांचवा नाम अंजिक्य रहाणे का है। भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को अच्छे परफॉर्मेंस और शांत नेचर के लिए जाना जाता हैं। शराब शब्द से ही अजिंक्य रहाणे को सख्त नफरत। ऐसा कहा जाता है कि वह उन पार्टियों में शामिल होना पसंद नहीं करते जहाँ शराब का सेवन किया जाता है। ऐसी जगहों से दूर रहना पसंद करते हैं अजिंक्य रहाणे।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago