Categories: ख़ास

हरियाणा में पिता ने बेटी का घोड़ी पर बनवारा निकालकर समाज को दिया नया संदेश

देश में जैसे जैसे लोग शिक्षित होते जा रहे हैं, वैसे ही लोगों में धीरे धीरे बेटा-बेटी के भेदभाव को खत्म करने के लिए जागरूकता बढ़ती जा रही है। हम रोज कुछ ना कुछ अपने आस पास देखते हैं, जिससे हमें लगता है कि लोगों के अंदर से भेदभाव खत्म होता जा रहा है।

देश में सबसे ज्यादा ये जागरूकता हरियाणा में देखती जा सकतीं हैं, समय के साथ यहां पर बहुत बदलाव आया है।पहले लड़कियों के पैदा होने पर मातम सा छा जाता था,लेकिन अब खुशियां मनाई जाती हैं। लड़को की तरह ही कुआ पूजन किया जाता है। और तो और अब लड़कियों को लड़को की तरह घोड़ी पर बैठा कर उनका बनवारा निकाला जाता हैं।

जैसे अभी हाल ही में हरियाणा के मुहल्ला मालीटीबा के सुनील खिंची ने अपनी बेटी हिमांशी की शादी में उनको घोड़ी पर बैठाकर उनका बनवारा निकाला है। सुनील खिंची ने बातचीत करने पर बताया कि, उनकी बेटी की शादी गादुवास नीमराणा के मोहित से तय हुई हैं।

वह भी लड़को की तरह ही अपनी बेटी का बनवारा निकालाना चाहते हैं। क्योंकि बेटी की शादी से भी माता पिता को वैसी ही खुशी मिलती हैं, जैसी की बेटे की शादी से मिलती हैं। क्योंकि आज के समय में बेटियां बेटो के बराबर ही नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए हमें समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता लानी चाहिए।

इस समाज में जागरूकता लाने के लिए ही सुनील खिंची ने अपनी बेटी का घोड़ी पर धूमधाम से बनवारा निकाला है। उनका यह क़दम पूरे समाज को एक नई प्रेरणा देगा। इस अवसर पर उनके साथ शिव कुमार खिंची, मुंशी खिंची, बिट्टु, हर्ष, शुभम और उनके सभी परिजन शामिल थें।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago