Categories: ख़ास

हरियाणा की कुछ ऐसी जगह जहां आपको ज़रूर जाना चाहिए एक बार, ये रहीं लोकेशन

अगर आप घर पर बैठे बैठे बोर हो गए हैं और कहीं घूम कर अपना माइंड फ्रेश करना चाहते हैं तो, आपकों हरियाणा की इन बेहद ख़ास जगहों पर जरूर घूम कर आना चाहिए। ये रहीं लोकेशन –

  1. मुरथल

दिल्ली से कुछ दूरी पर हरियाणा में मुरथल है।यह जगह डिनर और ड्रिंक्स के लिए काफी फेमस है। यहा पर आप रात मे लस्सी के साथ पराठे का मजा ले सकते हैं। और अपने दोस्तो के साथ मजे कर सकते है।यह जगह दिल्ली से 48 किमी दूर है,यहां आते समय आप लॉन्ग ड्राइव का भी मजा ले सकते हैं।आप दोस्तों के साथ यहां जा सकते हैं।

  1. पानीपत

पानीपत हरियाणा का एक जिला है यह दिल्ली से 90 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे ‘बुनकरों का शहर’ भी कहा जाता है। यह वहीं जगह है जहां पर इतिहास की तीन सबसे बडी लड़ाईयां लड़ी गई है। यह जगह अपने असंख्य स्मारक, किले और मंदिरो के लिए फेमस है।

  1. करनाल

करनाल हरियाणा राज्य का एक जिला है, यह शहर पवित्र यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है। इस शहर का तालोक महाभारत काल से भी जोड़ा जाता हैं।यमुना नदी के तट पर बसा होने की वजह से यहां पर सबसे ज्यादा चावल की खेती की जाती है, इसलिए करनाल को भारत का चावल का कटोरा भी कहा जाता है।

  1. चंडीगढ़

चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश हैं। चंडीगढ शहर की सुंदरता और वहा की बड़ी बड़ी इमारते सच मे देखने लायक है। चंडीगढ़ एक सुबह के सपने जैसा दिखने वाला एक सुंदर शहर है।

  1. कालेसर राष्ट्रीय उद्यान

अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं तो आपके लिए ये जगह एक दम बिल्कुल परफेक्ट है। यह कालेसर राष्ट्रीय उद्यान 13,000 एकड़ में फैला हुआ है। यह हरियाणा के यमुना नगर शहर में स्थित हैं। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत वनस्पतियों और जीवों के लिए फेमस है।

  1. फारूख नगर किला

अगर आप ऐतिहासिक जगहों को देखने के शौकीन हैं तो आप फारूख नगर किला जा सकते हैं। यहां पर आपकों मुगल संरचना देखने को मिलेगे। बता दें कि इस किले का निर्माण फौजदार खान ने 1732 में करवाया था।

  1. पंचकुला

पंचकुला शिमला की पहाड़ियों के रास्ते पर मौजूद है। यह जगह चंदेलों के खंडहरों और मोरनी पहाड़ियों पर ट्रेकिंग करने के लिए प्रसिद्ध है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago