Categories: ख़ास

हरियाणा के कुछ ऐसे Intresting facts, जो आपकों ज़रूर होने चाहिए पता

देश का हरियाणा राज्य अपनी संस्कृति अपनी अनोखी कला,अपनी खेती और भारत के होनहार खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है। हरियाणा राज्य के लिए तो एक फेमस कहावत भी है, यहां दूध दही का खाना ये है म्हारा हरियाणा।

हरियाणा राज्य एकमात्र ऐसा राज्य है जो उत्तर – पश्चिम में स्थित एक सम्पन्न राज्य है। इसका गठन 1 नवम्बर वर्ष 1966 में हुआ था। वर्ष 1966 में हरियाणा पंजाब राज्य से अलग करके बनाया गया था। इसकी राजधानी चण्डीगढ़ है।
यह पंजाब, राजस्थान, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश राज्य और दिल्ली व चण्डीगढ़ संघशासित क्षेत्रों से घिरा हुआ है।

अगर आप हरियाणा में रहते हैं या हरियाणा के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इन महत्वपूर्ण और दिलचस्प तथ्यों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

ये हैं वो तथ्य

हरियाणा की स्थापना 1 नबम्बर 1966 में हुई थी।

हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ है।

हरियाणा केे प्रथम मुख्‍यमंत्री भगवत दयाल शर्मा थे।

हरियाणा केे वर्तमान मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर है।

हरियाणा केे प्रथम राज्‍यपाल धरम वीरा थेे।

हरियाणा केे वर्तमान राज्‍यपाल राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं।

हरियाणा में 10 लोकसभा तथा 5 राज्य सभा की सीटें हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है।

हरियाणा का क्षेञफल 44212 किमी है।

हरियाणा राज्‍य की जनसंख्‍या (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार) 2.5 करोड हैै।

राज्य में सडकों की कुल लंबाई 34772 किमी है।

हरियाणा राज्‍य के अम्‍बाला, पानीपत, और जखाल यहॉ के प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।

हरियाणा में 22 जिले हैं।

हरियाणा की राजकीय भाषा ‘हिंदी’ और प्रमुख भाषाए हिन्‍दी एवं पंजाबी हैै।

हरियाणा का राजकीय पशु ‘काला हिरन’, राजकीय फूल कमल, राजकीय वृक्ष ‘पीपल’, राजकीय पक्षी ‘काला तीतर’, है।

यमुना, घग्गर, मारकंडा, साहिबी, दोहान, कृष्णावती, टंगरी हरियाणा की प्रमुख नदियां हैं।

हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 1970 में बिजली की व्यवस्था की गई थी।

हरियाणा में भारत के सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति हैं।

गुडगांव स्थित सुल्तान पुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है।

हरियाणा केे प्रमुख पर्यटन स्थल बडकल झील, दमदमा झील, सोहना गर्म जल स्रोत, सुल्तानपुर राष्ट्रीय पार्क , हिसार, पानीपत, पिंजोर, रॉक गार्डन (चण्डीगढ़ ) है।

हरियाणा के प्रमुख लोक नृत्य रास लीला, सांग, छठी, खोरिया, धमाल, घूमर, झूमर, लोर, गुग्गा, तीज, फाग, भंगड़ा, चौपाया, गिद्दा, स्वांग है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago