Categories: ख़ास

Haryana की इस महिला की कहानी बनी लोगों के लिए प्रेरणा,मजदूरी करके बेटों को बनाया फ़ौजी

औरत एक ऐसी मनुष्य है जो किसी भी कठिन परिस्थिति में घुटनें नहीं टेकती। वह हर कठिन से कठिन परिस्थिति में भी जीना सीख लेती है, जैसे हरियाणा के गांव नुहियांवाली की रहने वाली 45 वर्षीय राजबाला ने कठिन परिस्थिति होते हुए भी अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी। उनकी मेहनत और जज्बे की कहानी आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गईं है।

दरअसल राजबाला के पति मदन लाल 17 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। दुर्घटना मे वह इस कदर घायल हुए की वह हाथों-पैरों से दिव्यांग हो गए। उनकी इस हालत के बाद से उनके घर की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से बिगड़ गई। बीमार पति और बिखरे हुए घर को संभालना राजबाला के लिए चुनौती सी बन गई थी।

लेकिन इस कठिन चुनौती मे भी राजबाला ने हार नहीं मानी और अपने परिवार को अच्छे से संभाला। राजबाला ने मेहनत मजदूरी करके अपने दोनों बेटों को पढ़ाया। उन्होंने बेटों को सिर्फ़ पढ़ाया ही नहीं बल्कि अच्छे संस्कार भी दिए।
उनके बेटों ने पढ़ते हुए भी अपनी मां का हाथ बटाया। बता दें कि राजबाला के पति मदन लाल पेशे से एक अच्छे फर्नीचर कारीगर थे।

राजबाला ने अपने जीवन की संघर्ष भरी हुई कहानी सुनाते हुए बताया कि,” उसने कभी हार न मानते हुए पशुओं का दूध बेचा और लोगों के खेतों में मजदूरी करके पाई-पाई जोड़ी और बेटों की पढ़ाई-लिखाई व घर का खर्च चलाया। उसकेे दोनों बेटों प्रवीण व सोनू की इच्छा थी कि वे आर्मी में जाएं। उन्होंने अपने दोनों बेटों का सपना पूरा किया।”

इसी के साथ उन्होने बताया कि,”जीवन में सुख-दुख, तकलीफें और बुरा वक्त इंसान की परीक्षा लेने आता है। लेकिन ऐसे मेेें हमें हौसला नहीं खोना चाहिए। जीवन में अगर एक रास्ता बंद होता है तो,दूसरा रास्ता भी खुल जाता है।”

अपनी मेहनत और जज्बे की वजह से राजबाला आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनके परिवार और उनके गांव को उन पर नाज है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago