Homeरंग ढंगकलाशून्य से शिकार तक विराट कोहली का सफर, कठिनाइयों में रखकर हौसला...

शून्य से शिकार तक विराट कोहली का सफर, कठिनाइयों में रखकर हौसला बुलंद किया हर मैदान फतह!

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे होनहार खिलाड़ी विराट कोहली किसी परिचय के मोहताज नही है। विराट कोहली अब एक इंटरनेशनल क्रिकेटर प्लेयर बन गए है। विराट कोहली राइट हैंडेड बैटमैन और फास्ट बॉलर भी है इसी के साथ फील्डिंग में भी बहुत तेज है। लेकिन क्या आप जानते है कि क्रिकेट बनने से पहले क्या थी विराट कोहली की जिंदगी और क्रिकेटर बनने के बाद कैसे बदली विराट की जिंदगी? इस आर्टिकल में जानेंगे विराट कोहली से जुड़ी सारी बातें…

विराट कोहली फैमिली

विराट कोहली एक मिडल क्लास पंजाबी फैमिली से आते है उनका जन्म दिल्ली में 5 नवंबर 1988 को हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम कोहली था वो सरकारी वकील थे वही उनकी माता का नाम “श्रीमति सरोज कोहली” है जो एक गृहिणी हैं। विराट कोहली को बचपन से ही क्रिकेट में रुझान था उनका फेवरेट खिलौना बल्ला था। लेकिन विराट कोहली के पिता ने उनका ये टैलेंट पहचान लिया और उनका सपोर्ट किया।

विराट कोहली स्टडी

विराट की फैमिली में माता पिता के अलावा एक बड़ी बहन और एक बड़ा भाई भी है। लेकिन विराट के सिर से पिता का साया जल्दी छीन गया। उनके पिता की।मृत्यु हार्ट अटैक से हो गई अब वो इस दुनिया में नहीं है। विराट कोहली ने अपना पूरा फोकस अपने क्रिकेट पर लगाया थी इसी वजह से उन्होंने सिर्फ 12वी तक ही पढ़ाई की है। 9 साल की उम्र के इन्होंने दिल्ली में राज कुमार शर्मा से क्रिकेट सीखा और सुमित डोंगरा नाम की एकडेमी में पहला मैच भी खेला था।

विराट कोहली क्रिकेट करियर

विराट कोहली दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने साल 2002 में अंडर-15 प्रतियोगिता खेली थी। इसके बाद साल 2006 में विराट कोहली का चयन अंडर सेवेंटीन में हुआ था। जिसके बाद उनके खेलने के तरीके में कई बदलाव देखने को मिले। इसके बाद साल 2008 में विराट कोहली को अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए चुना गया। विराट के अंदर बहुत ही नेचुरल एटीट्यूड है जोकि फैंस को काफी पसंद आता है। वो मैदान में भी बिलकुल फॉर्म में रहते है।

विराट कोहली की उपलब्धियां

विराट कोहली ने साल 2011 में वर्ल्ड कप में सेंचुरी बनाई है। वही महज 22 साल में ODI में 100 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी है। विराट ODI क्रिक्रेट में 1000, 3000, 4000 और 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने साल 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रनों में सेंचुरी बनाई है। विराट ODI में 7500 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय क्रिकेटर है।

आपको बता दें कि विराट कोहली का अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच मलेशिया में हुआ था और उन्होंने इस मैच में भारत को जीत दिलाई थी। इस मैच के बाद विराट को वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए चुना गया। उन्होंने यह मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। और फिर 2011 में उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला और वो भी भारत ने जीता। फिलहाल ये कप्तान है।

विराट कोहली को सम्मानित अवॉर्ड्स

विराट कोहली को 2012 में पीपुल चॉइस अवॉर्ड फॉर फेवरेट क्रिकेटर और आाईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला। वही विराट ने 2013 में अर्जुन अवॉर्ड फॉर क्रिकेट हासिल किया। इसी के साथ 2017 में विराट को सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द इयर और पदम श्री अवॉर्ड से नवाजा गया। और साल 2018 में सर गर्फिएल्ड सोबर्स ट्रॉफी से विराट को नवाजा गया।

विराट कोहली मैरिज

वैसे तो विराट कोहली का नाम कई लड़कियों के जुड़ा है लेकिन रिश्ता सिर्फ अनुष्का शर्मा के साथ ही जुड़ा है। एक एड शूट के दौरान दोनों की मुलकाता हुई फिर दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती डेटिंग में बदलने लगी। इसी बीच मीडिया में इनके चर्चे होने लगे कभी कभी दोनों के ब्रेकअप की भी खबर सामने आई लेकिन दोनो ने साल 2017 में शादी कर ली। विरुष्का को 2021 में एक प्यारी सी बच्ची हुई जिसका नाम वमिका है, लेकिन अभी तक जोड़ी ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नही किया है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...