Categories: कुछ भी

मात्र 17 साल की उम्र में ही बना डाले ढेरों एप्स बड़ी बड़ी कंपनियों के साथ कर चुके है काम

बिहार के मुजफ्फरपुर से ताल्लुक रखने वाले इस युवा के चर्चे आज देश के साथ विदेश में भी हैं। वो कहते हैं न कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। कुछ वैसी ही कहानी है बिहार के प्रियांशु की। आज प्रियांशु देश के सबसे कम उम्र के उद्यमियों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कहानी हर बिहारवासी के लिए प्रेरणा देने वाली है। आइए आज बिहार के इसी असली हीरो की कहानी जानते हैं।

प्रियांशु रत्नाकर का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था। प्रियांशु अपने बचपन से हीं काफी होशियार रहे हैं। वह जब तीसरी कक्षा में थे तभी से उन्होंने कंप्यूटर डीओएस (DOS) सीखना आरंभ कर दिया था।

कक्षा 8वीं में आते-आते प्रियांशु प्रोग्राम लैंग्वेज के गुण सीख चुके थे। वो बहुत अच्छी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग करने लगे थे। जब प्रियांशु कक्षा 9 में थे तभी उन्होंने साइबर सिक्योरिटी की बारीकियों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित कर लिया था।

रतन टाटा और केविन मिटनिक जैसे लोगों द्वारा चुने गए मार्ग से प्रेरित होकर, प्रियांशु रत्नाकर ने वेब और ऐप डेवलपमेंट सर्विसेस प्रदान करने के लिए अपना स्टार्टअप ‘प्रोटोकॉल एक्स’ शुरू किया। शुरू में, जब उनके स्टार्टअप को बहुत अधिक प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार न मानने का फैसला किया।

प्रेरित रहने के लिए उनकी कड़ी मेहनत और साहस ने उन्हें अपने व्यवसाय को फिर से जीवंत करने में मदद की और यही नहीं जल्द ही उन्हें 40+ से अधिक प्रमाण पत्र और अपनी उद्यमिता यात्रा के लिए पांच पुरस्कार भी मिले।

अब तक, वह AI और ML जैसी हॉट आईटी तकनीकों पर काम कर रहे हैं, जो भारत में साइबर हमलों और हैकिंग के खतरे को रोकने में मदद करने का इरादा रखता है। प्रियांशु ने सबसे कम उम्र के उद्यमियों के लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। कहा जाता है न, मेहनत कभी भी विफल नहीं होती है। प्रियांशु के साथ भी ऐसा हीं हुआ। उनकी मेहनत बेकार नहीं गई।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago