करोड़ों के मालिक एमएस धोनी जमीन पर बैठकर खाते है खाना, जाने अनकहे राज!

क्रिकेट के गुरु और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी दिखावटी जिंदगी से दूर रहते हैं। इसका सबूत यह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत कम एक्टिव देखा जाता है। अगर वह कभी ट्रेंड भी कर रहे होते हैं तो उसके पीछे उनके फैंस का हाथ होता है। इतना नाम फेम और पैसा होने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही साधारण और डाउन टू अर्थ व्यक्ति माने जाते हैं। वह अपने पैसों का दिखावा नहीं करते और ना ही अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर कभी पोस्ट करते हैं।

भारतीय क्रिकेट की शान है धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीन खिताब जिताया हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है जिसके बाद से उन्हें एक सादगी भरा जीवन व्यतीत करते देखा जाता है। वह अपने ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ व्यक्त करते हैं करोड़ों के मालिक होने के बावजूद भी वह सदा जीवन जीते हैं, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। धोनी के बारे में कुछ ऐसे ही अनदेखी तस्वीरें और अनकहे राज आज हम आपको बताने वाले हैं।

धोनी का राज!

धोनी आज इस मुकाम पर खड़े हैं इसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है जो हमें साफ उनकी बायोग्राफी फिल्म एम. एस धोनी में दिखाई देती है। इतने अमीर होने के बावजूद भी धोनी ने अपनी सभ्यता और सादगी को पीछे नहीं छोड़ा एक इंटरनेशनल खिलाड़ी होने के बावजूद भी धोनी बहुत ही मामूली सा जीवन जीते हैं। अक्सर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को महंगे रेस्टोरेंट में बड़े-बड़े डाइनिंग टेबल पर खाना खाते देखा गया है लेकिन धोनी जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं और अपने परिवार के साथ ही घूमने फिरने जाते हैं।

धोनी की फैमिली भी है सिंपल

धोनी की तरह ही उनका परिवार भी एक नॉर्मल जिंदगी जीता है। उनकी बीवी और उनकी बच्ची को किसी लाईमलाईट की जरूरत नहीं है वह भी अपनी निजी जिंदगी को निजी ही बनाकर रखती है। इसी के साथ उनके माता-पिता आज भी अपने क्वार्टर में ही रहते हैं जैसा कि मूवी में दिखाया गया है। और उनकी बहने भी एक मामूली जिंदगी जीती है। इससे यह पता चलता है की धोनी का पूरा परिवार ही दिखावट से दूर असल जिंदगी में खुश रहने वाला है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago