Categories: ख़ास

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरियाणा से निकली IPS ज्योति यादव ने बनाया जन्मों जन्म का नाता

शादी हमारे समाज में बहुत ही पवित्र बंधन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पूरी दुनिया में अगर कोई पवित्र बंधन है तो वह शादी का बंधन है। तो हम आपको अनेक प्रकार की बात आते ही रहते हैं। लेकिन आज इस लेख के द्वारा हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने वाले हैं जो इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। तो आइए जानते हैं उसके बारे में।

हम बात कर रहे हैं कैबिनेट मंत्री हरजोत  बैंस और आईपीएस ज्योति यादव की यह आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरुद्वारा बिभोर साहिब में आनंद कार्ज हुए।आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव के साथ गुरुद्वारे में ही हरजोत सिंह बैंस का विवाह हुआ।

अभी कुछ समय पहले ही शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह की सगाई आईपीएस ज्योति यादव के साथ हुई थी। जिसकी बातें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी और दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखी गई थी।

बता दें, आईपीएस बनने से पहले ज्योति यादव अन्ना आंदोलन में काफी सक्रिय रही हैं। हरजोत पंजाब आम आदमी पार्टी के पहले कन्वीनर थे। हरजोत की भी अन्ना आंदोलन में अहम भूमिका रही है। उसी दौरान इन दोनों की मुलाकात हुई थी।

हरजोत की भी अन्ना आंदोलन में भूमिका अहम रही है। उसी दौरान उनकी ज्योति यादव से मुलाकात हुई। दिल्ली के एक नेता की मध्यस्थता के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे।

आपको बता दें, वर्तमान में हरजोत सिंह रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से विधायक हैं। वर्तमान में वह पंजाब की मौजूदा भगवंत मान सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। इससे पहले वह जेल मंत्री भी रह चुके हैं।

बात करें, आईपीएस ज्योति यादव की तो उन्होंने 12वीं के बाद बीडीएस की पढ़ाई की थी और वह डॉक्टर भी बन गई थी। उसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और साल 2019 की सिविल सर्विस परीक्षा में उन्होंने 437 रैंक हासिल की। 34 वर्षीय ज्योति यादव भी एक योग्य दंत चिकित्सक हैं।

2019 बैच की आईपीएस अधिकारी ने पिछले साल जुलाई में तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने यादव को बिना उन्हें बताए उनके क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने के लिए सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago