Homeजिलाजानिए हरियाणा के सबसे बड़े जिले के बारे में, महाभारत काल में...

जानिए हरियाणा के सबसे बड़े जिले के बारे में, महाभारत काल में भी है इसका जिक्र

Published on

हरियाणा का इतिहास बहुत ही ज्यादा शानदार रहा है और लोगों को इसके इतिहास के बारे में जानने का काफी शौक भी रहता है। तो आज मैं अपने इस लेख के माध्यम से आपको हरियाणा के एक ऐसे जिले के बारे में बताने वाला हूं जो कि बहुत ही पुराना है। एक बात आपको बता दूं यह जिला महाभारत के समय से है। तो आइए जानते हैं कौन सा है वह राज्य।

बता दे, जिस जिले की मैं बात कर रहा हूं उसकी स्थापना 26 अगस्त 1975 में की गई थी। जी हां, मैं बात कर रहा हूं हरियाणा राज्य के सिरसा जिले की। जो कि हिसार मंडल के तहत आता है।

आपको बता दें, क्षेत्रफल के हिसाब से यह जिला हरियाणा का सबसे बड़ा जिला है। इस जिले की जनसंख्या घनत्व सबसे कम 303 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। सिरसा जिले को सरस्वती नगर, संतों की नगरी, वन नगरी डेरो की भूमि आदि अन्य नामो से भी जाना जाता है।

आपको बता दें,  हमारे जो प्राचीन ग्रंथ है उनमें  भी सिरसा जिले का वर्णन किया गया है। सिरसा शब्द की उत्पत्ति प्राचीन संस्कृति शब्द शिरीषका से हुई है। प्राचीन काल में सिरसा को शिरीषका के नाम से जाना जाता था।

बता दें, महाभारत में नकुल दिग्विजय नामक खंड में भी सिरसा जिले का नाम लिया गया है। कहा जाता है कि पांडु पुत्र नकुल ने सिरसा को जीता था तब सिरसा जिले का नाम शिरीषकम था। शिरीष वनों की अधिकता होने की वजह से भी इस जिले का नाम सिरसा पड़ा।

इन सब चीजों से यह तो आपको पता चल ही गया होगा कि हरियाणा के सिरसा जिले का इतिहास बहुत ही पुराना है। यहां पर धन की बहुलता थी जिस वजह से यह जिला राजाओं के आक्रमण का भी एक केंद्र बना रहा था। 22 अगस्त 1320 में खिलजी वंश के अंतिम शासक नसीरुद्दीन खुसरो शाह और देपालपुर के गवर्नर गाजी मलिक के बीच सिरसा जिले में युद्ध हुआ था।

सिरसा जिले में ऐतिहासिक नगर रानियां भी स्थित है। इसकी स्थापना 14 वी शताब्दी में राय बीरू ने की थी। सिरसा जिला अपनी सीमा पंजाब, राजस्थान के साथ बनाता है। यह जिला बठिंडा रेवाड़ी रेल मार्ग तथा दिल्ली फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

सिरसा जिले में बहुत सारे धार्मिक स्थल भी हैं जिनमें से कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं:

डेरा सच्चा सौदा: यह स्थल सिरसा जिले के बेगू रोड पर स्थित है और इसकी स्थापना 1948 में संत शाह मस्ताना जी ने की थी।

दादी सती का मंदिर: यह मंदिर सिरसा जिले के कुमारिया गांव में स्थित है। यहां हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पूजा होती है और मेला भी लगता है।

गुरुद्वारा चोरमार शहिदा: सिरसा जिले के गांव चोरमार में स्थिति यह गुरुद्वारा चोरमार शहीदा भी हरियाणा में आए उन साधु-संतों की याद दिलाता है जो अपनी राह से भटके लोगों को समझाने के लिए हरियाणा में आए थे।

हरियाणा का यह जिला जिसे राजनीति का गढ़ भी माना जाता है। पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री देवीलाल उसी जिले के थे। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का संबंध भी सिरसा से ही है। लीलाधर दुखी स्मारक की स्थापना 26 अगस्त 2001 को सिरसा में ही की गई थी।

आपको बता दे, हरियाणा के इस जिले में सिंचाई घग्गर नदी के द्वारा की जाती है। इस जिले में भारतीय वायु सेना का मिलिट्री बस स्टेशन भी है। हरियाणा का पहला कैशलेस गांव मिलावली भी सिरसा में ही स्थित है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...