हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महावीर जयंती पर लोगो को दी बधाई, कहा…

हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लोगों को महावीर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भारत के आध्यात्मिक इतिहास में जैन धर्म भारत की संस्कृति की पहचान बनाने में हमेशा आगे रहा है। राज्यपाल आज पानीपत के टीडीआई सिटी में आयोजित महावीर जयंती कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे।

इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी श्रीमती सविता कोविंद भी उपस्थित रही।

साथ ही जैन मुनि समर्पण सागर जी महाराज, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सर्वप्रथम भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर के नियमों का अनुसरण करते हुए मानव को अपने  मन को स्थिर रखते हुए हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।

मानव को आत्मा की शुद्धि के लिए लोभ, लालच, माया आदि का त्याग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अनुसार धर्म ऐसा पवित्र अनुष्ठान है जिसमें आत्मा का शुद्धिकरण होता है। यह केवल संन्यासियों व मुनियों के लिए नहीं बल्कि सब गृहस्थ स्त्री-पुरूषों के लिए भी आवश्यक है।

इसीलिए उन्होंने संन्यासियों के लिए महाव्रतों और गृहस्थों के लिए अणुव्रतों के पालन का विधान किया। उन्होंने संसार को न केवल मुक्ति का संदेश दिया बल्कि मुक्ति की सरल व सच्ची राह भी बताई।

उन्होंने कहा कि मानव को भगवान महावीर जी द्वारा बताये गये रास्ते पर चलकर सत्य और अहिंसा को अपनाना चाहिए। शत्रुता और भेदभाव के रास्ते को छोडक़र मित्रता के रास्ते पर मानव को आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई शिक्षा नीति में हमारी संस्कृति और हमारे अध्यात्मिक जीवन का प्रसार तेजी से हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने धर्म, मूल्यों, संस्कृति और इतिहास के पुनरूत्थान के लिए जी-तोड़ लगा हुआ है। पिछले नौ वर्षों के दौरान हमें इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं और युवा पाश्चात्य संस्कृति की अपेक्षा भारतीय संस्कृति से जुडऩे में गौरव का अनुभव कर रहे हैं।

इस मौके पर भगवान महावीर विश्वविद्यालय के चांसलर नंद किशोर, पवन ङ्क्षजदल, पानीपत के उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन, डीआरओ डॉ. राजकुमार भौरिया एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व पानीपत जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन ने पूर्व राष्ट्रपति का कार्यक्रम में पंहुचने पर पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago