Homeजिलाकुरुक्षेत्रहरियाणा के इस रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी यह...

हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधाएं, जानिए क्या ?

Published on

जैसा कि हम सभी को पता ही है कि सरकार हरियाणा के लोगों के लिए बहुत कुछ करती है। जिससे कि लोगों की परेशानियां दूर हो सके और उनके आवागमन से लेकर हर समस्या का समाधान हो सके। दिव्यांग जनों के लिए भी सरकार बहुत कुछ करती ही रहती है। अभी फिलहाल में भी दिव्यांग यात्रियों के लिए सरकार ने रेलवे स्टेशन पर एक सुविधा दी है। आइए जानते हैं कौन सी है बस सुविधा।

बता दे, कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए ऐसी सुविधा दी जा रही है, जिनसे उन्हें स्टेशन परिसर में किसी सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्टेशन के मुख्य गेट पर ब्रेल लिपि में मैप लगाया गया है। इस मैप से स्टेशन परिसर में उपलब्ध सभी संस्थानों का उल्लेख किया गया है।

इसके अलावा दृष्टिहीन और दिव्यांग यात्रियों के लिए ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए रैंप भी बनवाया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित सभी रेलवे कार्यालय के सामने ब्रेल लिपि में संकेत बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसमें टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफार्म व अधिकारियों के हर कार्यालय की जानकारी दी गई है।

ऐसा करने से दिव्यांग यात्रियों की रेल यात्रा और भी ज्यादा आसान हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने प्लेटफार्म नंबर एवं अन्य सुविधाओं की पहचान करने के लिए संकेत बोर्ड भी लगवाए गए हैं। मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म, f.o.b. और रेलिंग पर ब्रेल सामान्य चिन्ह सीढ़ियों पर प्रवर्तक पटिया भी बनाई गई है।

इसके अलावा स्टेशन के ब्रेल मानचित्र, पूछताछ , काउंटर पर ब्रेल सूचना पुस्तके, सांकेतिक भाषा में स्टेशन के बारे में वीडियो देखने के लिए क्यूआर कोड, पोर्टेबल रैंप एवं दिव्यांग कोच में चढ़ने के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। नेविगेशन मैप को छूकर दृष्टिबाधित यात्री यह समझ सकते हैं कि संबंधित स्थान कहां है और वहां तक कैसे जाना है।

बता दें कि अब तक द्रिस्तिहीन दिव्यांग यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की समेत अन्य जगहों तक पहुंचने के लिए मदद की जरूरत होती थी। कई बार सहयोग नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों से भी जूझना पड़ता था। रेलवे की नई सुविधा ऐसे यात्रियों को बड़ी राहत दे रही है।

स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे ब्रेल लिपि के सहारे दृष्टिबाधित यात्री अपनी राह आसान बना पा रहे हैं। इसके अलावा स्टेशन पर टिकट बुकिंग हॉल व लिफ्ट पर भी ब्रेल सूचना पट्ट लगाए गए हैं।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...