Homeजिलायमुनानगर110 साल बाद हरियाणा में देखा गया बंगाल टाइगर, वायरल हुई तस्वीरें

110 साल बाद हरियाणा में देखा गया बंगाल टाइगर, वायरल हुई तस्वीरें

Published on

यमुनानगर हरियाणा का एक ऐसा जिला है जो कि काफी चर्चाओं में रहता है। एक बार फिर से हिमाचल और उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क से सटा हरियाणा के यमुनानगर जिले का कलेसर नेशनल पार्क फिर से चर्चाओं में आ गया है।

आपको बता दें यहां पर 110 साल बाद फिर से बाघ देखा गया है। इसे देखने के बाद नेशनल पार्क प्रबंधन और हरियाणा सरकार को बहुत खुशी हुई है। वन मंत्री कंपाल ने कवरपाल सोशल मीडिया पर बाघ की तस्वीरें भी पोस्ट की है।

आपको बता दें, इससे पहले राष्ट्रीय उद्यान कलेसर में आखिरी बार सन 1913 में बंगाल टाइगर देखा गया था। 18 अप्रैल 2023 कि रात को करीब 11:45 और 19 अप्रैल की रात 2:46 पर कैमरे के माध्यम से बाघ की तस्वीरें कैद की गई। जिसमें वह चहल पहल करता नजर आ रहा है।

जैसे ही वन कर्मचारियों ने बंगाल टाइगर को कैमरे के अंदर कैद किया, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद बंगाल टाइगर की 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

वन मंत्री कंवरपाल ने खुशी जताते हुए कहा कि, ” जिस तरह प्राकृतिक रूप से जंगली जानवरों का संरक्षण होना चाहिए। उसकी बखूबी तस्वीरें नेशनल पार्क से सामने आ रही हैं। 110 साल बाद हरियाणा के नेशनल पार्क में बाघ देखना बड़े ही गर्व की बात है। पिछले 20 से 25 सालों से हाथियों का भी यहां आना-जाना शुरू हो गया है। यह सभी अच्छे संकेत हैं”।

कलेसर नेशनल पार्क में पहले जंगल सफारी कराई जाती थी। महामारी के समय में इसे बंद कर दिया गया था। अब फिर से यहां पर जंगली जानवर दिखने शुरू हो गए हैं। तो ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फिर से जंगल सफारी शुरू की जाएगी।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...

16 और 17 सितंबर को हरियाणा में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

आज के समय में अगर मौसम की बात की जाए तो हरियाणा में मौसम...

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, हटाए जाएंगे 20 टोल प्लाजा, जारी हुई लिस्ट

इस समय हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या टोल प्लाजा बने हुए हैं। लोगों को...