Categories: ख़ास

दुनिया भर में प्रसिद्ध है यह छोटे कद की गाय, जाने क्या होती है इसमें विशेषता

भारत में गाय का पालन करना बहुत शुभ माना जाता है और कई वर्षों से यह चलन भी चला रहा है। किसान कई सदियों से खेती के साथ-साथ गाय को पालते हैं। भारत में गाय बहुत सारी नस्लों की पाई जाती हैं और सबकी अपनी अपनी खासियत होती है।

आपने भी कई विभिन्न प्रजातियों की गाय को देखा होगा और इनके बारे में सुना होगा। जिसमें एक पुंगनूर गाय के बारे में भी आपने सुना होगा। जो अपनी कद काठी को लेकर पूरे देश में काफी मशहूर है। यह गाय दुनिया में सबसे छोटे कद की गाय है।

आपको बता दे, यह अब विलुप्त होने की कगार पर है। दिखने में इस छोटी सी गाय में बहुत सारी खूबियां हैं। इस नस्ल की गाय के दूध में फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस गाय का छोटा कद होता है, जिस वजह से लोगों को इसके रखरखाव में भी ज्यादा दिक्कत ही नहीं आती।

इस नस्ल की गाय मूल रूप से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से हैं। इसकी उत्पत्ति चित्तूर जिले के पुंगनूर शहर में हुई थी। जिस वजह से इस नस्ल का नाम पुंगनूर पड़ा। यह गाय बहुत ही ज्यादा अच्छी नस्ल की होती हैं और इनका रखरखाव भी बहुत आसान होता है।

यह गाय देश भर में अपने छोटे कद, उच्च दूध उत्पादन दक्षता और कुशल प्रजनन गुणों के लिए जानी जाती है। इस गाय का दूध 5% वसा के साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह नस्ल दुनिया में सबसे छोटी कूबड़ वाली मवेशियों की नस्लों में से एक है।

अभी है प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है। अब कुछ ही गाय इसमें से शेष बची हुई है। इन बचे हुए जानवरों को मुख्य रूप से एसवी पशु चिकित्सक विद्यालय से जुड़े पशु अनुसंधान केंद्र, पल मनेर, चित्तूर जिले में पाला जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago