Categories: कुछ भी

टिकटोक पर पति से ज़्यादा फॉलोवर्स पाने के लिए पत्नी ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर लोग अपनी लाइफ को लोगों के साथ शेयर करते हैं। अपने पर्सनल मोमेंट जिन्हें वो दोस्तों के साथ एन्जॉय करना चाहते हों या अपनी क्रिएटिविटी, लोग ऑनलाइन इन्हें शेयर करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया को लेकर कई लोगों में एडिक्शन भी हो जाती है। ऐसे में वो अपनी फोटोज या पोस्ट पर ज्यादा लाइक ना आने पर डिप्रेशन में चले जाते हैं। फेसबुक के अलावा टिकटॉक पर भी लोग अपने वीडियोज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करते थे।

हालांकि इस ऐप पर अब बैन लग चुका है।  इसमें ज्यादा फॉलोवर्स और लाइक्स के लिए लोग कंटेंट में किसी भी हद तक चले जाते थे। वैसे अब बहुत सारे ऐप आ चुके है जिसमें लोग अपनी वीडियो को पोस्ट करते रहते है।

आज आपको कुछ ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां पाकिस्तान से ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक महिला ने अपने फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए अपने पति को ही मार दिया।

आपको बता दे कि पाकिस्तान के मशहूर टिकटॉक स्टार आदिल राजपूत की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल आदिल की पत्नी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने रो रो कर बताया कि उसके पति की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी। जिसके बाद ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गयी।

आदिल के चाहने वालों में गम की लहर दौड़ गयी। कुछ फैन्स तो उनकी दुआ के लिए मस्जिद चले गए तो कुछ उनके घर। जो फैन्स घर पहुंचे उन्हें वहां बहुत बड़ा झटका लगा क्योंकि वहां उन्होंने जो देखा वो बहुत ही आश्चर्यचकित था।

दरअसल फैन्स ने वहां आदिल को जिंदा देखा जिसके बाद पति पत्नी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना होने लगी। यूजर्स के कहना है कि पब्लिसिटी पाने के लिए पत्नी ने ऐसी हरकत की जो बेहद शर्मनाक है। इस घटना के बाद आदिल की वाइफ ने एक और वीडियो पोस्ट किया और बताया कि कार एक्सीडेंट में आदिल बेहोश हो गया था। उसकी मौत नहीं हुई थी। उसे ग़लतफ़हमी हो गई थी।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago