Categories: कुछ भी

26 मई को काला दिवस के रूप में मनाने के लिए किसानों को मिला इनलो का समर्थन, काले कानूनों का होगा विरोध

चंडीगढ़, 25 मई: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा और प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला द्वारा संयुक्त किसान संघर्ष समिति द्वारा 26 मई बुधवार को काला दिवस मनाए जाने का समर्थन करने के फैसले को पूरी निष्ठा से पालन करने का एकमत से निर्णय लिया गया।

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में 26 मई को काला दिवस मनाए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि इनेलो पार्टी किसानों की पार्टी है और एक-एक कार्यकर्ता इस दिन अपने घर, दफ्तर और वाहनों पर काला झंडा लगा कर काला दिवस मनाएगा। जितने ज्यादा लोग इस मुहिम में शामिल होंगे उतना ही दबाव सरकार पर पड़ेगा।

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि सभी काला झंडा के साथ विरोध की अपनी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया में पोस्ट करें।उन्होंने कहा कि भाजपा-गठबंधन सरकार में किसानों की अनदेखी की जा रही है जिस कारण अन्नदाता घर-बार और खेत छोडक़र केंद्र की भाजपा सरकार के गलत फैसलों की वजह से दिल्ली के टीकरी, सिंघु और यूपी के गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन करने पर मजबूर है।

आलम यह है कि किसानों पर अत्याचार और उनके साथ लूट निरंतर जारी है। आज किसान इतना अत्याचार सहते हुए भी धैर्य रखते हुए अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago