Homeख़ासफरीदाबाद लोकसभा को मेट्रो कनेक्टिविटी की मुख्यमंत्री ने दी सौगात, केंद्रीय मंत्री...

फरीदाबाद लोकसभा को मेट्रो कनेक्टिविटी की मुख्यमंत्री ने दी सौगात, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया धन्यवाद

Published on

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि बल्लभगढ़ से पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया होगी।
मुख्यमंत्री रविवार को पलवल जिला के गांव गजपुरी में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की गौरवशाली भारत रैली को सम्बोधित कर रहे थे। रैली में पहुंचने पर रैली के संयोजक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथिगणों का अभिनंदन किया।

हरियाणा को मिल रहे केंद्र सरकार से बड़े प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ा रही है। मेट्रो व नेशनल हाइवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा में आ रहे हैं, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पलवल और फरीदाबाद क्षेत्र में जितना विकास हमारी सरकार के दौरान हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। अनेक बड़े राज्य मार्गों के आने से बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिली है। इसके साथ ही जेवर एयरपोर्ट के विकास से भी इस इलाके में और तेजी से औद्योगीकरण व अन्य विकास के कार्य होंगे। यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि मुम्बई एक्सप्रेस-वे भी इन जिलों से निकल रहा है, जिससे इस क्षेत्र का जुड़ाव देश के अन्य इलाकों से होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समूचे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच को सरकार सार्थक कर रही है। परिवार पहचान पत्र को लागू करते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर देने में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह के अंतराल में ही प्रॉपर्टी आईडी व पीपीपी से जुड़े सभी पहलुओं पर फोकस रखते हुए उनका स्थाई समाधान कर दिया जाएगा, इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग को लगभग 1 हजार कर्मचारी उपलब्ध करवाएं है, ताकि प्रॉपर्टी आईडी संबंधी जानकारियों को एकत्रित कर उनका तत्काल निदान किया जा सके।

पूर्व की सरकारों के अवगुणों को खत्म कर पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया सुनिश्चित
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों के अवगुण को खत्म करने का काम हमारी सरकार ने किया है, जहां कांग्रेस के राज में भय व भ्रष्टाचार का बोलबाला था, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद हावी था, हमने आते ही इन समस्याओं का न केवल निदान किया बल्कि विकास की एक समान सोच को अपनाते हुए पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित किया। नौकरियों में पारदर्शिता लाए, हर विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास के कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय अंत्योदय का उत्थान करना है। एक लाख से कम आय वाले परिवारों को अंत्योदय परिवार माना। वहीं एक लाख 80 हजार की सालाना आय वाले परिवारों को बीपीएल परिवार माना। ऐसे परिवारों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष फोकस रखा है।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दो करोड़ 80 लाख हरियाणावासी उनका परिवार है और बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना ही उनका मकसद है।
कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर की लोकतंत्र की हत्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन 25 जून, 1975 को कांग्रेस की सरकार ने देश पर आपातकाल थोप दिया। लोकतंत्र की रक्षा करते हुए अनेक लोगों ने जेलों में यातनाएं सही और लोकतंत्र की बहाली के लिए आंदोलन किए, ऐसे सभी योद्धाओं को हमें याद रखना चाहिए।

पूरी दुनिया में भारत की पहचान कायम हुई है – कृष्ण पाल
रैली के संयोजक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रधान सेवक के रूप में पिछले 9 साल से हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। आज हर वर्ग को उचित सम्मान देने का काम मौजूदा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन 9 सालों को गांव और गरीब के कल्याण के रूप में याद किया जा रहा है। इन 9 वर्षों में देश ने जो तरीकी की है, वह बेमिसाल है। आज मोदी जी के व्यक्तित्व की पहचान पूरी दुनिया में बनी है। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का श्रेय देश के प्रधान सेवक को जाता है। आज श्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर हैं और यही कारण है कि भारत को जी 20 देशों की मेजबानी करने का अवसर मिला है।

मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हरियाणा
श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ बेहतर आधारभूत ढांचागत विकास प्रदेश में हो रहा है। हर वर्ग के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार कार्य कर रही है।

नई सोच और दिशा के साथ आगे बढ़ रहा हरियाणा – परिवहन मंत्री
हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने हरियाणा को नई दिशा देने का काम किया है। 2013 का हरियाणा और 2023 के हरियाणा में दिन रात का अंतर साफ नजर आ रहा है। आज हर क्षेत्र में हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। फरीदाबाद की बात करें तो यहां चार नेशनल हाईवे निकले हैं जिसका लाभ सीधे तौर पर देश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों की सराहना की।

हरियाणा में डिजिटल क्रांति से हुआ व्यवस्था परिवर्तन- सहकारिता मंत्री
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र में श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जन सेवक की भूमिका निभा रहे हैं। 9 साल में व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है और मुख्यमंत्री अंत्योदय की भावना से काम कर रहे हैं। डिजिटल क्रांति की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाए जा रहे हैं और सरकारी सेवाएं ऑनलाइन घर बैठे लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में विकास कार्य हुए हैं और हर वर्ग को भरपूर सम्मान मिला है।

ये रहे मौजूद

रैली में पृथला से विधायक श्री नयनपाल रावत, पलवल विधायक दीपक मंगला, हथीन विधायक प्रवीण डागर, होडल विधायक जगदीश नायर, बडखल विधायक सीमा त्रिखा, ओल्ड फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव विधायक राजेश नागर, फरीदाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पलवल भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, भाजपा नेता सोहनपाल सिंह, पूर्व विधायक नागेन्द्र भड़ाना, केहर सिंह रावत और राजेंद्र बीसला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...