हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी BJP काले की तिरंगा यात्रा,जाने पूरी ख़बर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा में तिरंगा यात्रा शुरू करने जा रही है क्योंकि अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों होने वाले हैं. ये यात्राएं सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएंगी. पार्टी नेतृत्व ने सभी मोर्चों को इन यात्राओं के आयोजन की जिम्मेदारी दी है. इसके लिए पार्टी की ओर से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा को 22 यात्राएं आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है.

बता दें कि रियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और पार्टी प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की ओर से महिला मोर्चा को भी जिम्मेदारी में शामिल किया गया है. साथ ही, महिला मोर्चा प्रदेश में 14 तिरंगा यात्राएं निकालेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि इन यात्राओं में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ- साथ मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे.

भाजमुओ को बादशाहपुर, बड़खल, पलवल, पंचकूला, अंबाला कैंट, यमुनानगर, थानेसर, पूंडरी, असंध, राई, किलोई, जुलाना, फतेहाबाद, तोशाम, पानीपत ग्रामीण, आदमपुर, दादरी, सिरसा, नांगल चौधरी, रेवाड़ी, बादली और नूंह विधानसभाओं की जिम्मेदारी दिया गया है. प्रकोष्ठों और विभागों को चार विधानसभा क्षेत्रों सोनीपत, फरीदाबाद, हिसार और हांसी में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कहा गया है

BJP की ओर से महिला मोर्चा को सीएम सिटी करनाल में तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है. महिला मोर्चा कालका, पानीपत, बेरी, गुरुग्राम, एनआईटी, गन्नौर, जींद, रोहतक, उकलाना, ऐलनाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़ और पुहाना में भी तिरंगा यात्रा निकालेगी. इसके अलावा, अनुसूचित जाति मोर्चा को 16, ओबीसी मोर्चा को 14 और अल्पसंख्यक मोर्चा को एक तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago