हरियाणा में मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के 3 जिलों अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यहां 100 MM से ज्यादा बारिश का अनुमान है। अन्य 16 जिलों में कहीं- कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 9 अगस्त से मानसून कमजोर स्थिति में रहेगा। 10 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार हैं।

हरियाणा में मानसून सीजन में 44% अधिक बारिश दर्ज की गई है. 1 जून से 5 अगस्त तक राज्य में 335.9 मिमी बारिश हुई। हालांकि अगस्त में 18.1 MM बारिश हुई है, जो सामान्य 29.2 फीसदी से 38 फीसदी कम है।बारिश कम होने से उमस लोगों को परेशान करेगी।

इस वक्त लोग गर्मी से काफी परेशान हैं।बरसात ना होने की वजह से उमस काफी बढ़ चुकी है। बीच में हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को काफी परेशान करने का काम किया है। मौजूदा समय में लोग बरसात की राह देख रहे हैं ताकि उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिल सके।

हिसार के कृषि मौसम विभाग के डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों में हरियाणा में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। नम हवाओं के प्रभाव के कारण उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़।

इसके अलावा रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद में अलग- अलग स्थानों पर हल्की बारिश तथा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी, चरखीदादरी में कुछ स्थानों पर छिटपुट होगी। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की भी संभावना है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago