Homeख़ासनूह में बुलडोजर कार्यवाही पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, यहां पढ़े...

नूह में बुलडोजर कार्यवाही पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, यहां पढ़े नूह के ताजा हालात

Published on

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट का आदेश आते ही उपायुक्त तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई करने से रोक दिया है। सरकार के विध्वंस अभियान पर उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab & Haryana High Court) के जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने रोक के आदेश दिए। नूंह में पिछले 4 दिनों से तोड़फोड़ चल रही थी। इस दौरान 753 से ज्यादा घर, दुकानें, शोरूम, झुग्गियां और होटल तोड़े गए हैं।

बता दें कि नूंह में अब तक प्रशासन ने 37 जगहों पर कार्रवाई कर 57.5 एकड़ जमीन खाली कराई है। इनमें से 162 स्थायी और 591 अस्थायी ढांचे ध्वस्त कर दिये गये। नूंह शहर के अलावा पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका और पिनगंवा जैसे इलाकों में भी अतिक्रमण हटाया गया।

धार्मिक स्थल की देखभाल करने वाले घसीटाराम ने बताया कि हम रविवार रात 8.30 बजे खांडसा गांव स्थित इस धर्मस्थल से घर लौटे. रात करीब डेढ़ बजे उन्हें फोन कर आग लगने की जानकारी दी गई। घसीटा राम ने वहां पहुंचकर लोगों की मदद से आग बुझाई।

सेक्टर 37 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।घसीटा राम ने बताया कि धार्मिक स्थल के अंदर प्रसाद समेत सारा सामान जल गया। उन्हें पता चला कि इस घटना को 5- 6 युवकों ने अंजाम दिया है। इसके बावजूद, ऐसी घटनाएं हुईं. इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। प्रशासन को सख्त होना चाहिए।

नूंह में हिंसा के बाद कर्फ्यू में ढील बढ़ने लगी है। सरकारी दफ्तर, बैंक- एटीएम खोलने की इजाजत मिल चुकी है।हालांकि, बैंक और एटीएम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही खुलेंगे।कर्फ्यू में ढील का समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि लोग पहचान पत्र दिखाकर सरकारी दफ्तर या बैंक- एटीएम में जा सकते हैं। नूंह में 8 अगस्त रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...