Homeख़ासहरियाणा की हरियाणा में हर घर की छत पर लहराएगा झंडा, यहां...

हरियाणा की हरियाणा में हर घर की छत पर लहराएगा झंडा, यहां जाने पूरी खबर

Published on

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत प्रदेश भर में 5 लाख तिरंगे झंडे राशन डिपो के माध्यम से बिकवायेगी. इसके लिए जल्द ही प्रदेश के सभी राशन डिपो पर झंडे पहुंचा दिए जाएंगे. इनमें प्रति झंडे की कीमत ₹25 तय की गई है. पिछले साल की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान उत्साह के साथ चलाया जाएगा. इससे प्रदेश के लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी. अभियान के माध्यम से लोगों का देश के प्रति प्रेम बढ़ेगा.

हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मूल उद्देश्य है लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा करना, भारत यात्रा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों को याद करना. उन्होंने बताया कि बीते साल यह अभियान सफल हुआ था और 20 करोड़ परिवारों ने देश में अपने घरों पर तिरंगा फहराया था. हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 6 से ज्यादा करोड़ लोगों ने सेल्फी अपलोड भी की थी. इस साल भी लोगों को 13 से 15 अगस्त तक भारत के स्वतंत्रता दिवस को उसी उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए 12 अगस्त से पहले राशन डिपो के जरिए झंडे नागरिकों को बेचे जाएंगे ताकि जल्दी लोगों तक पहुंच सकें.

प्रदेश के हर नागरिक तक झंडा पहुंचाने के लिए हरियाणा को 2 हिस्सों में बांटा गया है. इसमें एक जींद और दूसरा पानीपत जिला शामिल किया गया है. अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, सोनीपत व यमुनानगर पानीपत जंक्शन से 2,59,470 तिरंगे झंडे पहुंच जाएंगे. भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक व सिरसा में जींद जंक्शन से 2,33,444 तिरंगे झंडे पहुंच जाएंगे.

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत जिले में 22,530 झंडे वितरित करवाने के आदेश जारी किए हैं. यह सभी झंडे राशन डिपो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाए जाएंगे. 1 झंडे की कीमत 25 रूपए तय की गई है. झंडा खरीदने के लिए किसी भी व्यक्ति को बाध्य नहीं किया जाएगा जो अपनी मनमर्जी से झंडा खरीदना चाहता है. उसके लिए द्वार खुले हैं और जो नहीं खरीदना चाहता उसके ऊपर किसी प्रकार का कोई भी दबाव नहीं होगा.

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...