Homeख़ासपीएफ में हुई बढ़ोतरी, जाने कब आएगा अकाउंट में पैसा

पीएफ में हुई बढ़ोतरी, जाने कब आएगा अकाउंट में पैसा

Published on

केंद्र सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2022-2 3 के लिए भविष्य निधि यानी प्रोविडेंट फंड (PF) में जमा रकम पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाकर 8.15 फीसद से ज्यादा कर दिया है। इसके बाद, एंप्लॉयमेंट प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के सदस्य अपने खाते में ब्याज की राशि के जमा होने का वेट कर रहे हैं।

इस संदर्भ में एक सदस्य ने ट्विटर पर ट्वीट कर ईपीएफओ से पूछा है कि आखिर कब तक उनके खाते में ब्याज की बकाया राशि जमा कर दी जाएगी। इस सवाल का ईपीएफओ ने सदस्य को जवाब दिया है।संगठन ने सदस्य को पूरी डिटेल में जवाब देकर विवरण बताया है।

एंप्लॉयमेंट प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने जवाब देते हुए बताया है कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए खाते में ब्याज की राशि जमा करने का प्रोसेस लगभग हो चुका है। समय के साथ जल्दी इसे बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

जब भी ब्याज का भुगतान किया जाएगा EPFO की ओर से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्याज का किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।बता दें कि ईपीएफ खाते में ब्याज को मंथली आधार पर कैलकुलेट किया जाता है लेकिन इसे वित्तीय वर्ष के आखिरी में ही सदस्यों के खाते में डाला जाता है।

24 जुलाई को जारी सर्कुलर के अनुसार वित्त वर्ष 2022- 23 के लिए प्रोविडेंट फंड अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज दर को 8.10 प्रतिशत से 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया गया है। देश के 6.50 करोड़ ईपीएफओ सदस्य के खाते में अगस्त 2023 तक यह सारा का सारा पैसा पहुंच जाएगा।

बड़ी बात है कि वित्त वर्ष 2021- 22 के लिए ईपीएफओ ( एंप्लॉयमेंट प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) ने EPF अकाउंट के लिए ब्याज दर 8.10% निर्धारित की हुई थी।

हम अगर एंप्लॉयमेंट प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन एक्ट पर नजर डालते हैं तो किसी भी कर्मचारी के अकाउंट से बेस- पे और डीए का 12% हिस्सा पीएफ अकाउंट में अपने आप कट जाता है।

इस पर संबंधित कंपनी भी कर्मचारी पीएफ अकाउंट में इतनी ही यानी 12% जमा करती है। हालांकि, कंपनी की ओर से किए जाने वाले ट्रिब्यूशन में 3.67 प्रतिशत EPF खाते में जाता है जबकि बाकी का बचा हुआ 8.35 फीसद पैसा पेंशन स्कीम में जाता है।

हम अब आपको पीएफ की गणित की कहानी बता देते हैं. अगर आपके पीएफ अकाउंट में 31 मार्च 2023 तक कुल 10 लाख रुपए जमा हुए हैं तो फिर आपको 8.10 प्रतिशत की दर से ब्याज के रूप में ₹81,000 रुपए तक मिल मिलते थे लेकिन अब सरकार में पीएफ Interest Rate को बढ़ा दिया है तो 8.15 फीसद कर दिया गया है। इसके हिसाब से अब खाते में जमा 10 लाख पर आपको सीधे ₹500 का लाभ मिल जाएगा।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...