Homeरंग ढंगखानपानआसमान को छू रहे टमाटर के दामों में आई भारी गिरावट, जाने...

आसमान को छू रहे टमाटर के दामों में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज का ताजा भाव

Published on

पिछले दिनों हम सभी ने देखा कि टमाटर की कीमतें कुछ इस कदर बढ़ गई थी कि लोगों की रसोई पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा था। लोग सब्जियों में टमाटर डालना बंद कर रहे थे। अब ऐसे में लोग ना सलाद में टमाटर खा पा रहे थे और ना ही सब्जी में टमाटर का स्वाद ले पा रहे थे।

महंगाई को लेकर कुछ व्यापारी कहते हैं कि अगले दो या तीन दिनों में भाव में गिरावट आएगी। थोक व्यापारियों ने बताया था कि काफी जगह पर टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर की कीमत बढ़ने से लोगों की थाली से टमाटर गायब ही होने लगा था।

हरी सब्जियों की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे सब्जी मंडी में आने वाले लोगों को हरी सब्जी खरीदने से पहले उसके दाम पता करने पड़ते हैं। सभी सब्जियों के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए थे कि लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या खरीदें और क्या नहीं।

हाल ही में कद्दू, हरी मिर्च , लौकी और अन्य सब्जियों के मूल्य में गिरावट देखी थी। खास बात यह है कि थोक मंडियों से बाहर निकलते ही फूटकर बाजारों में आज भी उनके मूल्य बहुत ज्यादा है। सब्जियों पर लगभग 2 महीने से महंगाई की मार आम लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर रही थी।

महंगी कीमतों ने लोगों को हरी साग सब्जियां से हटा ही दिया था। लेकिन अब सभी के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है। अब लोगों के घरों में मजे से टमाटर का तड़का लग सकेगा। आपको बता दें, आज टमाटर के भाव ₹200 से घटकर ₹80 प्रति किलो मिलने लगे हैं। टमाटर की कीमतों में अगले दो-तीन दिनों में भी गिरावट आ सकती है।

ऐसा भी हो सकता है फुटकर सब्जी बाजारों में टमाटर थोड़े महंगे मिले लेकिन थोक बाजारों में टमाटर की कीमतें काफी कम नजर आई। जिससे लोगों को चेहरे पर खुशी नजर आई और वह जहां पर पहले आधा किलो टमाटर खरीदते थे, वहां अब वह 5 किलो टमाटर खरीद कर घर लेकर जा रहे हैं। जहां पहले उन्हें खटाई का सहारा लेना पड़ता था, अब वह सब्जी में टमाटर डाल सकते हैं।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...