Haryana सरकार ने तीज पर महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, किया यह ऐलान

हमारे देश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार हमेशा कोशिश करती है। राज्य के सांस्कृतिक त्योहारों को बहुत उत्साह उमंग के साथ मनाने के लिए सरकार कई ऐसी योजनाएं लाती है जिससे कि लोग शौक से उन्हें मना सकें।

इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने इस वर्ष भी तीज उत्सव को और भी भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। इस बार तीज उत्सव 19 अगस्त 2023 को पानीपत के श्री गुरु तेग बहादुर मैदान में मनाने का सोचा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की उन 101 महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन किया है। इस बार तीज कार्यक्रम की खासियत यह रहेगी कि हरियाणा के प्रत्येक जिले से यहां पर महिलाओं को बुलाया गया।

उन जिलों की पहचान के लिए अलग-अलग जिलों को अलग-अलग कलर कोड दिया जाएगा, ताकि उस जिले की आने वाली महिलाएं उस कलर की चुनरी और रुमाल हाथ में बांध कराएं। जिससे उनकी अलग पहचान हो सके। इस उत्सव के दौरान प्रदेश के कई स्वयं सहायता समूह द्वारा शानदार प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

प्रदर्शनी प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीआरडीए के स्वयं सहायता समूह और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत रजिस्टर्ड महिलाओं द्वारा ही लगाई जाएगी। हरियाणा द्वारा भी प्रदर्शनी में एक स्टॉल लगाई जाएगी जो कि हरियाणवी धरोहर पर आधारित रहेगी।

तीज उत्सव को और भी अधिक रोमांचक बनाने के लिए महिलाओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल विभाग द्वारा कराई जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सभी विश्वविद्यालयों महाविद्यालयों द्वारा किया जा रहा है। सभी विश्वविद्यालयों और उन महाविद्यालय पीटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। जिनकी टीम में युवा उत्सव में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही हैं।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago