Homeख़ासअब Haryana में बढ़ सकती है ठंड और धुंध, जाने अब कैसा...

अब Haryana में बढ़ सकती है ठंड और धुंध, जाने अब कैसा होगा मौसम

Published on

बीते दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। बात करें, बीते दो दिनों में हुई बारिश की तो इसके बाद मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अगर मौसम विभाग की माने तो अब हल्की धुंध और ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मदन ने बताया कि 7 दिसंबर तक मौसम खुसक रह सकता है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवाई चलने की आशंका भी जताई जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है और कई जगह हल्की बूंदाबांदी दिखाई दी है। जिस वजह से मौसम में अब बदलाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। जिससे राज्य में दिन में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, लेकिन रात्रि में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की धुंध रहने की भी संभावना जताई जा रही है।

जिससे कि अब लोगों को ठंड महसूस होगी। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट और लोगों को ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि दिन में तापमान सामान्य ही रहेगा तो ऐसे में आप सभी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि मौसम अचानक बदल जाता है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...