हरियाणा सरकार ने नए साल पर बुजुर्गो को दिया तोफहा, अब मिलेगी इतनी पेंशन

हरियाणा सरकार हमेशा आम जनता की सुविधाओं के लिए कुछ ना कुछ खास योजनाएं लाती ही रहती है और उसमे भी बुजुर्गों के लिए हरियाणा सरकार बहुत कुछ खास लेकर आई है। जिससे कि वह आसानी से अपना जीवन यापन कर सके। वह आत्मनिर्भर बन सके। किसी के आगे हाथ फैलाने की उन्हें जरूरत ना पड़े।

जिसके तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि भाजपा सरकार ने पेंशन की राशि ₹ 1000 से बढ़कर 2750 रुपए मासिक तक की और अब जनवरी 2024 में यह राशि ₹3000 मासिक तक पहुंच जाएगी। हरियाणा सरकार ने पेंशन में बदलाव कर ₹200000 की आय सीमा को बढ़ाकर ₹300000 कर दिया है।

यहां वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लाभ पात्रों के लिए विशेष शिविर लगाया जाता है। जिसके तहत मुख्यमंत्री ने 3000 नए लाभ पात्रों की एक साथ पेंशन स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करते हुए बताते हैं की पहले बुढ़ापा पेंशन का लाभ लेने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिलता था।

यहां तक की 55 वर्ष आयु के अपात्र लोग सिफारिश करके उसे पेंशन का लाभ लेते थे। जबकि जिन लोगों को इनका लाभ मिलना चाहिए वह इससे वंचित रहते थे। लेकिन अब इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बहुत कुछ किया हैं। पहचान परिवार पत्र के माध्यम जिस दिन व्यक्ति की आयु 60 वर्ष हो जाएगी, उसी दिन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से कर्मचारी पेंशन के लिए उसकी स्वीकृति लेने जाता है और अपने आप उसकी पेंशन बन जाती है।

उन्होंने बताया कि 2022 में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा गया था। तब से अब तक 1,82,000 लोगों को पेंशन मिलने लगी है। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक के कई बुजुर्ग अकेले रह रहे हैं इन बुजुर्गों की देखभाल के लिए वरिष्ठ नागरिक सेवा श्रम योजना बनाई गई है।

जिसके तहत सरकार द्वारा अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल इन सेवा आश्रमों में की जाएगी। 14 जिलों में सेवा आश्रम के भवन निर्माण का कार्य हो चुका है और कई अलग जिलों में यह काम अभी भी चल रहा है। जिससे इन बुजुर्गों को काफी फायदा होगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago