Categories: कुछ भी

माता पिता की फटकार से थक कर लड़की भागी गाँव, पुलिस ने पहुँचाया वापस घर

फरीदाबादः- थाना सराय ख्वाजा की पुलिस टीम ने लापता 13 वर्षीय लड़की को तलाश कर उनके परिजनों तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य करते हुए एक अहम उपलब्धि हासिल की है।सराय ख्वाजा थानाक्षेत्र से लापता एक लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत गत तीन मई को संबंधित थाने में दी। शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन करने के बाद भी लड़की के बारे में कहीं-कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कर उसकी बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये गए।पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने ऐसे मामलों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

सराय ख्वाजा थाना में मामला दर्ज होते ही लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस एक्शन में आई और इंस्पेक्टर मोहर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की।गुप्त सूत्रों की सहायता से लड़की के बिहार के कटिहार जिले में होने की सूचना प्राप्त हुई।

तत्पश्चात बिना देरी किये ही पुलिस टीम कटिहार के लिए रवाना हो गयी। वहाँ पहुँच कर काफी मशक्कत के बाद आखिरकार लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और अपने साथ पुलिस सुरक्षा में फरीदाबाद ले आयी।

लड़की ने बताया कि मम्मी की डाँट-फटकार से गुस्सा होकर वह बिहार में अपने गाँव चली गई थी।

पुलिस ने लड़की को उनके परिजनों को सौंपते हुए हिदायत दी कि अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ऐसे भूले-भटके बच्चों के अपराध के अंधेरों में धकेल देते हैं।

पुलिसआयुक्त ओपी सिंह

लड़की के परिजनों ने पुलिस के इस सहयोगपूर्ण मानवीय व्यवहार के लिए पूरी फरीदाबाद पुलिस और विशेषकर पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह का हृदय से आभार जताया।

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने टीम द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और प्रशस्ति-पत्र देकर इसी प्रकार अच्छे कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago