Categories: कुछ भी

जानिए कैसे एक किसान का बेटा बना बॉलीवुड का सितारा,माने जाते है अदाकारी की मूरत

बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से एक पंकज त्रिपाठी किस प्रकार से वे एक स्टार की श्रेणी में कदम रखा। और इन्होने गरीबी के दिनों को काटकर आज वो इतने सफल हुहे है। हर कोई चाहता है की वो भी एक दिन स्टार बने लेकिन इन्होने कभी ऐसा सपना नहीं देखा था की वो एक स्टार बनेंगे वो भी बॉलीवुड के और आज वो बॉलीवुड के चेहते सितारे है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर व मसान फिल्मों से अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार हैं। पंकज त्रिपाठी की एक पहचान ये भी है कि वो अपने अंदर गांव और माटी बसाए हुए हैं और हो भी क्यों न, ये दिग्गज अभिनेता एक किसान का बेटा जो है।

बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गाँव में एक किसान के घर 28 सितंबर को जन्मे पंकज त्रिपाठी की गिनती आज सफल अभिनेताओं में होती है। लेकिन बेलसंड गाँव से बॉलीवुड तक का सफर उनके लिए काफी संघर्षपूर्ण रहा। आपको बता दे कि 12 क्लास में उन्होंने अंधा कानून नाटक देखा। इस नाटक में एक्टर प्रणिता जायसवाल के काम ने उन्हें रुला दिया।

इसके बाद तो उन्हें थिएटर इतना भाया कि पटना में जहां कोई नाटक होता, पंकज त्रिपाठी वहां पहुंच। 1996 में वो ख़ुद एक कलाकार बन गए। पंकज त्रिपाठी शुरू से ही एक्टिंग कै शौकिन थे।

अपने गांव में त्योहारी सीजन के दौरान होने वाले नाटक में वे लड़की की भूमिका निभाते थे। इस एक्टिंग को उनके गांव वालों से काफी सराहना मिलती थी। लोग इन्हें एक्टिंग की दुनिया में कुछ बेहतर करने को खूब प्रोत्साहित भी करते थे। साल 2004 में पंकज सपनों के शहर मुंबई चले गए।

साल 2012 में उनकी किस्मत का सितारा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से चमका। इस फिल्म में वे अहम भूमिका में दिखाए गए और उनकी प्रतिभा की सही पहचान लोगों के सामने आई। इन्होंने तमिल फिल्म में भी काम किया है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago