Homeकुछ भीइन खिलाडि़यों को मिलेगी ग्रुप ए से सी तक नौकरियां: खेल मंत्री...

इन खिलाडि़यों को मिलेगी ग्रुप ए से सी तक नौकरियां: खेल मंत्री संदीप सिंह

Published on

चंडीगढ़- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि सरकार की खेल पोलिसी बहुत ही कारगर है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाडि़यों को ग्रुप ए से सी तक नौकरियां देने का प्रावधान है। खेल राज्य मंत्री आज यहां विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाडि़यों को जूनियर कोच के नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे।

खेल मंत्री ने नवनियुक्त जूनियर कोच को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की नई खेल नीति की पूरे देश में सराहना हो रही है और खिलाड़ी ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक में भी भारी संख्या में पदक लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर भी प्रदेश का गौरव बढा रहे हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि अच्छे खिलाड़ी तैयार करने में कोच की अहम भूमिका होती है। सभी कोच खिलाडि़यों के प्रशिक्षण के लिए अपना विजन बनाकर फोकस करें और प्रदेश में और अच्छे खिलाड़ी बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि कोच खिलाडि़यों के स्वप्नों को साकार करने के लिए अथक प्रयास करेंगे और अभिभावकों के साथ साथ सरकार की उम्मीदों पर भी खरा उतरेंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि खिलाडि़यों के समक्ष किसी प्रकार की दिक्कते न आए और उन्हें अधिक से अधिक सुविधा मिले। खिलाडि़यों के लिए खण्ड एवं जिला स्तर पर खेल सेंटर चलाए जा रहे हैं। इनमें खेल गतिविधियों को बढाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों के लिए नए खेल सेंटर भी जल्द ही लाए जाएगें।

हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी ग्रुप ए, बी और सी सेवा नियम-2021 लागू होने से राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक अलग काडर बनाया गया है। इसके लिए 550 पद स्वीकृत करवाए गए हैं। इसके अलावा खिलाडि़यों की ऊपरी आयु सीमा भी 50 वर्ष से घटाकर 42 वर्ष की गई है।

इन नए नियमों में कुछ नए टूर्नामेंट दक्षिण एशियाई खेल, राष्ट्रीय खेल, रणजी ट्रॉफी आदि को शामिल किया गया है। इस अवसर पर खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...