Categories: कुछ भी

प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे माता के दरबार, करोड़ों के विकास कार्यों को भी किया समर्पित

पंचकूला- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अश्विन नवरात्र के दूसरे दिन माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मनोकामना की। उन्होंने यज्ञशाला में आयोजित हवन में आहूति डाली और लगभग 4 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 1991 से माता मनसा देवी, पंचकूला व काली माता मंदिर, कालका का अधिग्रहण किया गया है, तब से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में 2 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से बने माता मनसा देवी मंदिर से पटियाला मंदिर तक जोड़ने वाले मेन कॉरिडोर का उद्घाटन किया। उन्होंने वाटिका पार्किंग का भी लोकार्पण किया, जिस पर 2 करोड़ 4 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस पार्किंग में श्रद्धालुओं को वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने पिंजौर और कालका में काली माता मंदिर के शक्ति स्तम्भ का भी लोकार्पण किया। इनके निर्माण पर 22.65 लाख रुपये लागत आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले मंदिरों के विकास के लिए नए-नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जा रही है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि माता मनसा देवी के दर्शन करने से हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है। साल में दो बार लगने वाले नवरात्र मेले के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को लेकर हरियाणा सरकार और माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड प्रतिबद्ध है।

फसलों की होगी स्पेशल गिरदावरी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बारिश की वजह से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए स्पेशल गिरदावरी करने के आदेश दे दिए हैं। गिरदावरी के बाद किसानों की खराब फसल का उचित मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से कुछ जगह फसल की खरीद भी प्रभावित हुई है। सरकार ने खरीद प्रक्रिया को दुरुस्त करने के आदेश भी दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना से छोटे किसानों को लाभ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना बेहद लाभकारी है। इस योजना से अत्यंत गरीब परिवार के घर तक सरकार सीधे पहुंचेगी और उसे योजना का लाभ देकर उसका आर्थिक विकास सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे किसानों व मजदूरों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा और सरकार के अंत्योदय के विकास का सपना पूरा होगा।

कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का उद्देश्य मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें माता मनसा देवी शक्तिपीठ में आभास हुआ कि माता रानी हम सब की सुरक्षा करेंगी।

इसीलिए वे अपने उस बयान को वापिस लेते हैं जिसमें उन्होंने ज़रूरत होने पर आत्मरक्षा की अपील की थी।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने माता मनसा देवी से देश-प्रदेश के सभी नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago