Categories: कुछ भी

सात बच्चों के जन्म पर पिता ने कही ये बातें, एक घंटे तक चला था महिला का ऑपरेशन

एक पाकिस्तानी महिला ने एक साथ सात बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड व अन्य रिपोर्टों से पता चला था कि महिला के गर्भ में कुल पांच बच्चे हैं, जिसे देखकर वे हैरान रह गए। लेकिन जब महिला की डिलीवरी कराई गई तो महिला ने पांच नहीं बल्कि सात बच्चों को जन्म दिया।

आपको बता दें कि ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के एबटाबाद (Abbottabad) का यह मामला है। जहां यार मोहम्मद नाम के शख्स की पत्नी को लेबर पेन होने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

जिन्ना इंटरनेशनल अस्पताल में यार मोहम्मद की पत्नी ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

पालन पोषण में नहीं होगी कोई दिक्कत

जानकारी के अनुसार, यार मोहम्मद का कहना है कि इन बच्चों का पालन पोषण करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि वे एक संयुक्त परिवार में रहते हैं और परिवार के सभी लोग बच्चों को संभालने में उनकी मदद करेंगे। इन 7 बच्चों से पहले यार मोहम्मद की दो बेटियां भी हैं, यानी कि कुल मिलाकर अब उसकी फैमिली में 9 बच्चे हो गए हैं।

जांच में पता चली यह बात

वहीं डॉक्टर का कहना है कि 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला शनिवार को पहली बार उनके पास आई थी। उस वक्त जांच में पता चला था कि उसके गर्भ में पांच बच्चे हैं। महिला का ब्लड प्रेशर बेहद बढ़ा हुआ था, पेट भी बहुत ज्यादा फूल चुका था।

ऑपरेशन का ऑप्शन था खतरनाक

ऑपरेशन का ऑप्शन खतरनाक था क्योंकि इससे पहले भी महिला के दो बच्चे ऑपरेशन के जरिए ही हुए थे। इस बार भी अगर ऑपरेशन करते हैं तो इससे उसके पुराने टांके और गर्भाशय के फटने का ख़तरा था।

एक घंटे तक चला ऑपरेशन

लेकिन बाद में कई डॉक्टरों की टीम ने एक घंटे से अधिक लंबे चले ऑपेरशन में सफल डिलीवरी कराई। डॉक्टर ने कहा कि आम तौर पर ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि एक साथ जन्मे सभी बच्चे जीवित और स्वस्थ हों।

लेकिन हमारी टीम ने यह कर दिखाया। बताया गया कि मां को आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल सभी बच्चे एकदम स्वस्थ हैं, मां और बच्चों की हालत स्थिर है। 

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago