Homeपढ़ाई लिखाईहिंदी भाषा को बढ़ावा दे रही हरियाणा सरकार, इस डिग्री की पढ़ाई...

हिंदी भाषा को बढ़ावा दे रही हरियाणा सरकार, इस डिग्री की पढ़ाई अब से होगी हिंदी में भी

Published on

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली ने शैक्षिक वर्ष 2021-22 से B.tech की पढ़ाई हिंदी भाषा में करवाने के लिए हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालय को मान्यता प्रदान की है। इन विश्वविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इच्छुक उम्मीदवार दाखिले लेने हेतु संबंधित विश्वविद्यालयों के संपर्क नंबर/ ईमेलआईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरु जम्भेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार को संगणक विज्ञान अभियांत्रिकी (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग), सूचना प्रौद्योगिकी (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) सहित चार शाखाओं के लिए प्रत्येक शाखा में 30 सीटों की मान्यता दी है।

दीनबंधू छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल जिला सोनीपत को विद्युतीय अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) एवं यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) दो शाखाओं के लिए प्रत्येक शाखा में 30 सीटों की मान्यता दी गई है।

जगदीश चंद्र बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद को यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में 30 सीटों की मान्यता दी गई है।

उन्होंने बताया कि गुरु जम्भेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में इमेल [email protected], [email protected], www.gjust.ac.in एवं मोबाईल नंबर– 9416494476 या 8168176815 पर संपर्क कर सकते हैं।

दीनबंधू छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल सोनीपत के इमेल [email protected], www.dcrustm.ac.in एवं मोबाईल न. 9034608382 पर संपर्क कर सकते हैं।

जगदीश चंद्र बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के इमेल [email protected], www.jcboseust.ac.in, मोबाईल न. 8826350209 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...