हिंदी भाषा को बढ़ावा दे रही हरियाणा सरकार, इस डिग्री की पढ़ाई अब से होगी हिंदी में भी

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली ने शैक्षिक वर्ष 2021-22 से B.tech की पढ़ाई हिंदी भाषा में करवाने के लिए हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालय को मान्यता प्रदान की है। इन विश्वविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इच्छुक उम्मीदवार दाखिले लेने हेतु संबंधित विश्वविद्यालयों के संपर्क नंबर/ ईमेलआईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरु जम्भेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार को संगणक विज्ञान अभियांत्रिकी (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग), सूचना प्रौद्योगिकी (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) सहित चार शाखाओं के लिए प्रत्येक शाखा में 30 सीटों की मान्यता दी है।

दीनबंधू छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल जिला सोनीपत को विद्युतीय अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) एवं यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) दो शाखाओं के लिए प्रत्येक शाखा में 30 सीटों की मान्यता दी गई है।

जगदीश चंद्र बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद को यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में 30 सीटों की मान्यता दी गई है।

उन्होंने बताया कि गुरु जम्भेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में इमेल katyalgju@gmail.com, anjan_baralwwww@yahoo.co.in, www.gjust.ac.in एवं मोबाईल नंबर– 9416494476 या 8168176815 पर संपर्क कर सकते हैं।

दीनबंधू छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल सोनीपत के इमेल ugadmissions@dcrustm.org, www.dcrustm.ac.in एवं मोबाईल न. 9034608382 पर संपर्क कर सकते हैं।

जगदीश चंद्र बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के इमेल academics@jcboseust.ac.in, www.jcboseust.ac.in, मोबाईल न. 8826350209 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago