Categories: कुछ भी

दिवाली पर राशि के अनुसार इस समय करें मंत्रो का जाप, इससे होगी धन की प्राप्ति

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार जो व्यक्ति देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर देता है उसे फिर कभी जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इसलिए आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार कुछ खास मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के समय जपने से धन लाभ होगा।

इन मंत्रों को जपने का एक खास तरीका होता है जो इस प्रकार है। दिवाली की रात 12 बजे के बाद ही आप इन मंत्रों का उच्चारण करें।

जाप शुरू करने से पहले पूर्व दिशा में अपना मुंह कर लें और वहां गाय के शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। ध्यान रहें कि ये दीपक आपके मंत्र के जाप तक जलते रहना चाहिए।

इस मंत्र को आप कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठकर जपें। इसके आपको कम से कम 11 माला के जाप जपने होंगे। मंत्र जपने के लिए आप स्फटिक की माला का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक बार मंत्र का जाप समाप्त हो जाए तो माला को पूजा स्थल पर ही रखे रहने दें।

राशि के अनुसार जानें आपको कौन सा मंत्र बोलना है:

मेष राशि: इस राशि के जातक ‘ऊं ऐं क्लीं सौ:’ मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि: इस राशि वाले ‘ऊं ऐं क्लीं श्रीं’ मंत्र को जपें।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को दिवाली पर ‘ऊं क्ली ऐं सौ:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि: इस राशि में आने वाले लोग ‘ऊं ऐं क्ली श्रीं’ मंत्र को माला के साथ जपें।

सिंह राशि: ये राशि के लोग ‘ऊं ह्रीं श्रीं सौ:’ मंत्र का उच्चारण करें।

कन्या राशि: इन्हें ‘ऊं श्रीं ऐं सौ:’ मंत्र जपना चाहिए।

तुला राशि: यह ‘ऊं ह्रीं श्रीं सौं’ मंत्र जपकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: यह लोग ‘ऊं ऐं क्लीं सौ:’ मंत्र को दिवाली की रात जपें।

धनु राशि: इस राशि के जातक दिवाली की रात ‘ऊं ह्रीं क्लीं सौ:’ मंत्र का उच्चारण करें।

मकर राशि: आप लोग ‘ऊं ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं सौ:’ मंत्र का उच्चारण करें।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए ‘ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं’ मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि: इन्हें दिवाली की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊं ह्रीं क्लीं सौ:’ मंत्र जपना चाहिए।

आशा करते हैं कि इन मंत्रों के जाप से आप सभी के घर मां लक्ष्मी अवश्य पधारेगी।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago