Categories: कुछ भी

जानिए आखिर क्यों भाजपा को छोड़कर सपना ने अपनाया कांग्रेस

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने ऐलनाबाद उपचुनाव 2021 में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से खुद को अलग कर लिया है। एक दिन पहले ही सपना ने वीडियो जारी करके कहा था कि वह 25 और 26 अक्टूबर को गोविंद कांडा के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगी। वीडियो में उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी कांडा के लिए वोट करने की अपील भी की। अब सपना चौधरी के पति वीर साहू ने उनके चुनाव प्रचार से पीछे हटने की जानकारी दी है। उन्होंने रात को ही टवीट् किया कि ऐलनाबाद उपचुनाव प्रचार में 25, 26 अक्टूबर को हम शामिल नहीं होंगे।

सपना चौधरी ने रविवार को वीडियो जारी किया था। इसमें उसने कहा था कि- राम राम नमस्कार। मैं हूं सपना चौधरी और मैं आ रही हूं ऐलनाबाद इलेक्शन 25 और 26 अक्टूबर को अपने बड़े भाई गोविंद कांडा जी को सपोर्ट करने के लिए तो मेरी आपसे यही प्रार्थना है कि भारी मतों में उनको विजयी बनाएं।

सपना और उसके पति ने ऐलनाबाद चुनाव से खुद को अलग करने का फैसला किसानों की नाराजगी के कारण लिया है। असल में किसान भाजपा प्रत्याशी गोविंद कांडा का उपचुनाव में जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। ऐसे में वोट मांगने के लिए जाने पर सपना को भी भारी विरोध झेलना पड़ सकता था। चुनाव प्रचार के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही उनके पति वीर की ओर से पीछे हटने की घोषणा इसी तरफ इशारा कर रही है कि वे किसानों की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते। असल में सपना के सभी प्रोग्राम ही ग्रामीण क्षेत्रों में होते हैं। किसानों का विरोध उनको भारी पड़ सकता है।

सपना चौधरी पहले ही किसान आंदोलन और किसानों के साथ होने का ऐलान कर चुकी है। पिछले दिनों उन्होंने मीडिया से साक्षात्कार में कहा था कि वह तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन में किसानों के साथ हैं। सरकार को किसानों के साथ बातचीत करके इस मसले का समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह भले ही भाजपा में हों, लेकिन पार्टी से पहले उनके लिए किसान अहम हैं।

सपना चौधरी ने 24 अक्टूबर को एक वीडियो जारी करके ऐलनाबाद में भाजपा प्रत्याशी गोविंद कांडा के लिए 25 व 26 अक्टूबर को चुनाव प्रचार करने की बात कही। उनके इस फैसले ने फैंस को चौंका दिया। जब उनके फैसले का विरोध होने लगा तो सपना का परिवार दबाव में आ गया। इसके बाद उनके पति वीर साहू को चुनाव प्रचार से पीछे हटने का ऐलान करना पड़ा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago