Categories: कुछ भी

हिमाचल और उत्तराखंड की बर्फबारी से हरियाणा में इस हफ्ते पड़ेगी जोरदार ठंड

एक बार फिर हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। सोमवार को भी ताजा बर्फबारी हुई है। दो दिन बारिश-ओलावृष्टि के कारण हरियाणा में सोमवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं, अम्बाला में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिमी पहाड़ी हवाएं हरियाणा, पंजाब समेत देश के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएगी।

दिन का तापमान 27-28 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं अनुमान है कि रात का तापमान 2-3 डिग्री तक कम हो सकता है। उधर हिमाचल में बर्फबारी के चलते एनएच 003 मनाली–लेह मार्ग सरचू के आगे पूरी तरह से बंद है। जबकि एनएच 505 ग्रांफू-काजा मार्ग कुजोम दर्रा के पास से बंद है। किन्नौर में ट्रैकिंग पर भी रोक लगा दी है।

देशभर से हो गई मानसून की विदाई

सोमवार को पूरे देश से दक्षिण-पश्चिमी माॅनसून विदा हो गया। यह 7वीं बार है जब मानसून सबसे देर से विदा हुआ। 7 में से 5 बार पिछले एक दशक में ही देर से विदा हुआ है। माॅनसून के पूरे देश से विदा होने की तिथि 15 अक्टूबर है। लेकिन देश के दोनों तटों पर एक-एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से माॅनसून ठहर गया था। हरियाणा से मॉनसून 6 अक्टूबर को ही विदा हो गया था।

मौसम साफ होते ही हिमाचल में लाहौल के रॉरिक और छिक्का गांव के लोगों ने अब बर्फ के बीच ही आलू की खुदाई शुरू कर दी है। यहां पारा 0 से 2 डिग्री है। लोगों को डर है कि अब अगर और बर्फबारी हुई तो करीब 1500 बोरी आलू खेतों में ही रह जाएगा और खराब हो जाएगा।

आलू-मटर उत्पादन पर आश्रित दोनों गांव के लोग हर साल 12,000 बोरियां यानी 6000 क्विंटल आलू का उत्पादन करते हैं। पंजाब की दो कंपनियां यहां के आलू को देशभर में सप्लाई करती हैं।

चारधाम के कपाट बंद होने की तारीख घोषित

उत्तराखंड के चारधामों में श्रद्धालुओं का आना फिर शुरू हो गया है। 20 अक्टूबर को दोबारा यात्रा शुरू हुई। चारधाम के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। 17 अक्टूबर तक कुल 2.15 लाख श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।

  • गंगोत्री 5 नवंबर
  • यमुनोत्री 6 नवंबर
  • केदारनाथ 6 नवंबर
  • बद्रीनाथ 20 नवंबर

मैदानों में मौसम शुष्क, पारा गिरेगा

मौसम विभाग मुताबिक, अगले एक हफ्ते उत्तर भारत में आसमान साफ रहेगा, मौसम शुष्क होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। जबकि दक्षिणी राज्यों में उत्तर-पूर्वी माॅनसून की वजह से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुड्‌डुचेरी में अगले 5 दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago