Categories: कुछ भी

आखिर क्यों बनाते है दिवाली पर मिट्टी का घरौंदा, जानिए क्या है, इतिहासिक और आध्यात्मिक रहस्य

दिवाली के त्योहार से कई परम्पराएं जुड़ी हुई हैं, इनमें से एक परम्परा है घरौंदा बनाने की। आपको याद होगा कि बचपन में हम दिवाली से कुछ दिन पहले एक छोटा-सा घर बनाया करते थे। फिर दिवाली पर उसमें दीपक जलाकर रखा करते थे। दिवाली पर घरौंदा बनाने को शुभ माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली पर घरौंदा क्यों बनाया जाता है?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम चौदह वर्ष के वनवास के बाद कार्तिक माह की अमावस्या के दिन अयोध्या लौटे, तब उनके आगमन की खुशी में नगरवासियों ने घरों में घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था।

अयोध्यावासियों का मानना था कि श्रीराम के आगमन से ही उनकी नगरी फिर बसी है। इसी को देखते हुए लोगों में घरौंदा बनाकर उसे सजाने का प्रचलन हुआ। इसे प्रतीकात्मक तौर पर नए नगर के बसने के रूप में देखा जाता है। माना जाता है कि घर की सारी नकरात्मकताओं को दूर करके फिर से घरौंदा बसता है।

महानगरीय जीवनशैली में स्पेस की दिक्कत होती है, ऐसे में प्लास्टर ऑफ पेरिस पाउडर से घर के कोने में प्रतीकात्मक रूप से छोटा-सा मंदिर बना सकते हैं। इसके अलावा आप घर की छत पर भी छोटा-सा घरौंदा बना सकते हैं। इस घरौंदा को बनाने के बाद आप इसके अंदर लाल रंग या हल्दी से स्वास्तिक या ओम बना सकते हैं। दिवाली के दिन घरौंदे में दीपक जलाकर रखने की परम्परा है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago