Homeजिलाहरियाणा में है यह खूबसूरत हिल स्टेशन, जिसका अब प्रशासन करेगा विकास

हरियाणा में है यह खूबसूरत हिल स्टेशन, जिसका अब प्रशासन करेगा विकास

Published on

हरियाणा के वन, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रकृति दर्शन पर आधारित पर्यटन को बढावा देना सरकार की प्रतिबद्धता है और मोरनी की पहाड़ियों पर प्रकृति की संपदा देखते ही बनती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा यहां की प्राकृतिक संपन्नता का प्रचार-प्रसार किया गया है।

जिसके फलस्वरूप मोरनी में प्रकृति दर्शन करने आने वाले सैलानियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हुई है।

कंवरपाल आज वन विभाग हरियाणा द्वारा मोरनी हिल्स में कई श्रृृंखलाबद्ध शिलान्यास कार्यक्रम करने उपरांत प्रस्तावित फील्ड होस्टल एवं रेस्टाहाऊस स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।इससे पहले कंवरपाल ने लाल मुनिया विश्राम गृृह व प्रस्तावित फील्ड हॉस्टल का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि मोरनी क्षेत्र अदरक की पैदावार और मक्के की खेती, जैविक खेती का सबसे सुंदर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा के अनुसार प्रकृति ही ईश्वर का साक्षात रूप है।

इस अवसर पर वन मंत्री का स्वागत करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी एस तंवर ने कहा कि प्रकृति शिक्षा हमारे समय की बड़ी आवश्यकता है। इस वर्ष 3 करोड़ पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा वन विकास, वन संरक्षण, वन सुरक्षा के साथ-साथ जीवन के सभी प्रगति क्षेत्रों में अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्यसंस्कृति का विकास किया जा रहा है।

कालका की पूर्व विधायक तथा बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा मोरनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के दृृष्टि से उत्कृृष्ठ कार्य किये गए हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तरी क्षेत्र टी पी सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में मानव जाति को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है और इससे निजात पाने का एक ही रास्ता है- ‘‘आओ लौट चले प्रकृति की ओर’’।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी जगदीश चन्द्र ने कहा कि मोरनी की पहाड़िया विविध वन्य प्राणियों का आश्रय स्थल है इस क्षेत्र में विशेष रूप से लैपर्ड, चीतल, तीतर, सांभर, जंगली मूर्गा के साथ पक्षी जगत के असंख्य प्रजातियों का अद्भूत दर्शन किया जा सकता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुरेश दलाल, के.सी. मीणा, डी.एफ.ओ. मोरनी भूपेन्द्र राघव, अतिरिक्त डी.एफ.ओ. अनीता, मुख्य प्रचार अधिकारी धर्मवीर सहित वन विभाग एवं नागरिक समाज के सैकड़ों नागरिक, शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरनी के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...