Homeकुछ भीइस प्रणाली के माध्यम से हर व्यक्ति को मिलेगा सरकारी योजना का...

इस प्रणाली के माध्यम से हर व्यक्ति को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

Published on

देश में मानचित्रण प्रणाली के तहत भौगोलिक सूचना विज्ञान (जी.आई.एस.) का प्रयोग करके डिजीटलाईजेशन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमन्द व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। हरियाणा इस मानचित्र परियोजना को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।

यह बात हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़ में ‘‘आत्मनिर्भर भारत के लिए मानचित्र’’ विषय पर आयोजित 41वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही।

यह सम्मेलन इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन व पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा में पूरे 44,212 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जी.आई.एस. मानचित्र प्रणाली की परियोजनाएं आरम्भ की गई हैं। इस प्रणाली का प्रयोग करके राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभान्वित भी किया जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘स्वामित्व परियोजना’’ के रूप में एक राष्ट्रव्यापी परियोजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य में ‘‘लाल डोरा मुक्त योजना’’ भी शुरू की है। जिसके लिए अभी तक राजस्व सम्पदा के 1239 गांव  में  मानचित्रण का कार्य पूरा किया गया है।

उन्होंने कहा कि जी.आई.एस. प्रणाली आज विश्व में विकास का आधार बन गई है। इस प्रणाली का पूरी तरह प्रयोग करने से देश व राज्य में सामाजिक, आर्थिक प्रगति के साथ-साथ रोजगार सृजन और ज्ञान विज्ञान के प्रसार-प्रचार से जबरदस्त लाभ हुआ है।

इसके साथ-साथ इस प्रणाली से युवा छात्रों के लिए रोजगार की अपार सम्भावनाएं बढ़ी हैं। देश में ई-अर्थव्यवस्था, ई-सेवा और ई-कॉमर्स को बढ़ाने तथा नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यह मानचित्रण प्रणाली एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज वैश्वीकरण का दौर है। ऐसे में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में वैश्वीकरण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए विश्व के अन्य देशों से जुडक़र हमें अपने देश में संसाधनों का प्रयोग कर देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

इस मौके पर दत्तात्रेय ने इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन की पुस्तिका का भी विमोचन किया और एसोसिएशन द्वारा लगाई गई मानचित्रण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस सम्मलेन में राज्यपाल ने मानचित्र प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले बच्चों को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय स्तर मानचित्र प्रतियोगिता में कार्तिकेय शर्मा प्रथम, मोनालियक दास द्वितीय और आकाश लायर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सरकार के महासर्वेक्षक, नवीन तोमर, भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा, एनआईएएस बेंगलुरु के निदेशक, डॉ शैलेश नायक, पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार तथा इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन ने भी सम्मेलन के विषय पर प्रभावी वकतव्य दिए।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...