Homeकुछ भी31 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार ने...

31 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार ने दी चेतावनी

Published on

भारी बारिश होने से पहले भी किसानो को बहुत नुक्सान हुआ और बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवती तूफ़ान की वजह से भी आसपास के इलाको में बहुत नुक्सान हुआ था। अब फिर से मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के बीचोबीच कम दबाब बन रहा है जो कि तमिलनाडु के तटीय इलाकों की ओर आने वाले 2 से 3 दिन में बढ़ सकता है।

29 से 31 अक्टूबर तक तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी बारिश के संकेत हैं। आईएमडी के चेन्नई कार्यालय के महानिदेशक ने स्वयं इसकी जानकारी दी है।

बुधवार को जारी हुई IMD के बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण–पूर्व और उससे सटे दक्षिण–पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

आशंका है कि अगले 3 दिनों के दौरान यह पश्चिम की ओर रुख कर सकता है। आईएमडी ने तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी भविष्यवाणी की है।

31 अक्टूबर तक दक्षिणी राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि आज 29 अक्टूबर को तमिलनाडु के रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी, मयिलादुथुराई और नागपट्टिनम जिलों और कराईकल, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

वहीं 30 अक्टूबर को तटीय और दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश हो सकती है।

IMD के बुधवार के बुलेटिन में बताया गया है कि दक्षिणी राज्यों में तेज हवाओं के साथ–साथ कुछ स्थानों पर 31 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी संभव है।

पश्चिमी हवाएं और शुष्क मौसम से कृषि कार्यों में तेजी

दक्षिणी राज्यों को छोड़कर सामान्य तौर पर पूरे भारत में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी हवाएं देश के एक बड़े हिस्से को घेरे हुए है। जिसके कारण ठंड बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में काफी तेजी से गिरावट हो सकती है। मौसम साफ रहने से कृषि कार्य तेजी से हो रहे हैं। अक्टूबर में हुई बेमौसम बारिश से खेतों में पानी भर गया था लेकिन अब शुष्क मौसम के प्रभाव से खेतों का पानी कम हो रहा है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में खेतों का पूरा पानी उतर जाएगा। इसके बाद कटाई का काम तेज गति से हो सकता है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...